फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kisan Manch will take out rally today even if not allowed

अनुमति नहीं फिर भी आज रैली निकालेगा किसान मंच

Tue, 26 Jan 2021 02:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kisan Manch will take out rally today even if not allowed
ट्रैक्टर मार्च (symbolic) - फोटो : Rupesh
अनुमति नहीं होने के बावजूद गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन एकजुटता मंच समेत अनेक संगठनों की ओर से मंगलवार को रैली की घोषणा की गई है। पाबंदी के बावजूद किसानों का ट्रैक्टर मार्च निकालने की भी योजना है।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन की ओर से भी इन्हें रोकने की तैयारी की गई है। सोमवार को कई नेताओं को रोकने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में टकराव की आशंका बन गई है।

तीन कृषि कानूनों के लिए विरोध में आंदोलनरत किसानों ने मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है। दिल्ली तथा सटे राज्यों के बार्डर पर निर्धारित मार्ग पर रैली की अनुमति भी है। इसके समर्थन में यहां भी अलग-अलग संगठनों ने रैली और मार्च की घोषणा की है लेकिन यहां इसकी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन एकजुटता मंच के अविनाश मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट स्थित डॉ.आंबेडकर चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक रैली निकाली जाएगी। ट्रैक्टर मार्च भी निकाले जाने की योजना है लेकिन प्रशासन ने कई ट्रैक्टर रोक लिए हैं। किसानों तथा नेताओं को भी पुलिस ने बुलाया है। इसके बावजूद ट्रैक्टर मार्च की निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया का कहना है किसी तरह की रैली या मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। किसान तथा अन्य संगठनों के आंदोलन की घोषणा को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन और पुलिस के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैक्टर स्वामियों को पुलिस ने भेजा नोटिस

मंगलवार के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामियों को नोटिस भेजा है। एआईकेएमएस के अध्यक्ष राम कैलाश कुशवाहा ने बताया कि हरो तथा आसपास के गांवों में घर-घर जाकर किसानों को ट्रैक्टर मार्च में भाग न लेने का नोटिस दिया गया। किसान नेताओं ने इसकी तीखे स्वर में आलोचना की। रामकैलाश ने बताया कि मंगलवार को बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed