{"_id":"5e4c18358ebc3ef2550cad3c","slug":"kisan-lal-mani-murder-case-allahabad-news-ald2688559126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन में हुई थी लालमणि की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लेनदेन में हुई थी लालमणि की हत्या
विज्ञापन
Kisan lal mani murder case
पुलिस की हिरासत में दो लोगों ने गुनाह कुबूला
फूलपुर। सराय ममरेज थानांतर्गत रविवार रात किसान लालमणि यादव की नृशंस हत्या पैसों के लेन देन में की थी। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। उनमें से दो लोगों ने गुनाह कुबूल कर लिया। सूत्रों के मुताबिक आलाकतल भी बरामद कर लिया गया है।
भवरगढ़ बंदीपट्टी गांव के रहने वाले लालमणि यादव (50) किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक लालमणि रविवार शाम पास के बंदीपट्टी बाजार गए थे। घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट आए। लेकिन कुछ देर बाद वह फिर घर वालों से बिना कुछ बताए साइकिल लेकर बाजार की तरफ निकल गए।
घर वालों ने मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन फोन बंद था। आधी रात बाद उन्हें खोजने उनका भतीजा संदीप बाजार की तरफ जा ही रहा था।
रास्ते में देखा कि घर से थोड़ी ही दूरी पर गेहूं के खेत में लालमणि पड़े थे। कातिलों ने उनकी दोनों आंखें फोड़कर उन्हें मार दिया था। लालमणि सूद का काम भी करते थे। शक के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को उठाया था। सूत्रों ने बताया कि उनमें से दो ने जुर्म कुबूल कर लिया है। पैसों के लेन देन में लालमणि को मारा गया था। खुलासा मंगलवार को किया जाएगा।