फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kinnar Akhara expanded during the Magh Mela, with 39 including seven Mahamandaleshwars being consecrated.

Kinnar Akhara : माघ मेले में किन्नर अखाड़े का विस्तार, सात महामंडलेश्वर सहित 39 का पट्टाभिषेक

Fri, 16 Jan 2026 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

तीर्थराज प्रयागराज की पावन रेती से किन्नर अखाड़े का विस्तार लगातार जारी है। वर्ष 2016 में उज्जैन सिंहस्थ कुंभ से गठित किन्नर अखाड़ा एक बार फिर माघ मेले में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

विज्ञापन
Kinnar Akhara expanded during the Magh Mela, with 39 including seven Mahamandaleshwars being consecrated.
किन्नर अखाड़े में नए महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीर्थराज प्रयागराज की पावन रेती से किन्नर अखाड़े का विस्तार लगातार जारी है। वर्ष 2016 में उज्जैन सिंहस्थ कुंभ से गठित किन्नर अखाड़ा एक बार फिर माघ मेले में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शुक्रवार को किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डॉ.) स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में अखाड़े का बड़ा विस्तार किया गया, जिसमें सात महामंडलेश्वर, छह श्रीमहंत, 11 महंत और 21 कंठी चेलों का विधि-विधान से पट्टाभिषेक किया गया।

विज्ञापन

सेक्टर नंबर छह, ओल्ड जीटी रोड स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और दायित्व सौंपे तथा कंठी चेलों को कंठी माला धारण कराई। इससे पूर्व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का त्रिवेणी संगम पर पिंडदान, विर्जादान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

विज्ञापन

रील बनाने से रहें दूर, सनातन धर्म का करें प्रचार

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डॉ.) स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रील बनाने से दूर रहें और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा जिस उद्देश्य से सनातन धर्म में आया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। हर प्रदेश में किन्नर अखाड़े के आश्रम स्थापित किए जाएंगे और धार्मिक गतिविधियों को निरंतर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होने वाले आगामी कुंभ मेलों को लेकर किन्नर अखाड़े ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु स्वामी कुलशेखराचार्य महाराज, किन्नर अखाड़े के संरक्षक महंत दुर्गादास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी पूजानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी भाविकानंद गिरि, समाजसेवी राम प्रकाश यादव, रिंकू सिंह, मुन्ना मौर्या सहित अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kinnar Akhara expanded during the Magh Mela, with 39 including seven Mahamandaleshwars being consecrated.
सनातनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश वार पदाधिकारियों की घोषणा

उत्तर प्रदेश: महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी कन्केश्वरी नंद गिरि सचिव

झारखंड: महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरीनंद गिरि (रोज मौसी) अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी अमरजीत नंद गिरि सचिव

पंजाब: महामंडलेश्वर स्वामी वामदेव नंद गिरि अध्यक्ष

ओडिशा: महामंडलेश्वर स्वामी मीरानंद गिरि अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी देवांशी नंद गिरि (रक्षानंद गिरि) सचिव

वैष्णव अखाड़ा (किन्नर अखाड़ा) महामंडलेश्वर स्वामी देवांशी नंद गिरि को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नव नियुक्त महामंडलेश्वर

प्रतापगढ़ (यूपी) की पारोनंद गिरि, महाराष्ट्र की नेहानंद गिरि, ओडिशा की देवांशी नंद गिरि (रक्षानंद गिरि), रांची के अमरजीत नंद गिरि, दिल्ली के शालूनंद गिरि और जबलपुर की साक्षीनंद गिरि को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 21 कंठी चेले और 11 महंत भी बनाए गए, जिनमें राधिकानंद गिरि, किंजल, कामाक्षी नंद गिरि, सुनील नंद गिरि और शुभम नंद गिरि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed