फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   killer used to ask the police every day - Sir, got some clue of the child

खुलासा : पुलिस से रोज पूछता था हत्यारा- साहब बच्चे का कुछ सुराग मिला, सीसीटीवी ने फेल की उसकी प्लानिंग

Sat, 28 Jan 2023 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 05:04 AM IST
सार

मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विकास ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी गुमराह करने की पूरी कोशिश की। वह घरवालों संग बच्चे की खोजबीन में लगा रहा। पिता राजेश के साथ थाने जाकर रोज पूछता था कि बच्चे का कुछ सुराग मिला।

विज्ञापन
killer used to ask the police every day - Sir, got some clue of the child
Prayagraj News : छात्र की हत्या के बाद थाने पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विकास ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी गुमराह करने की पूरी कोशिश की। वह घरवालों संग बच्चे की खोजबीन में लगा रहा। पिता राजेश के साथ थाने जाकर रोज पूछता था कि बच्चे का कुछ सुराग मिला। हालांकि फुटेज समेत अन्य बयानों के आधार पर पूछताछ हुई तो उसकी सारी प्लानिंग धरी रह गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास बच्चे का पड़ोसी होने के साथ ही उसके पिता का दूर का रिश्तेदार भी था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उसका घर में रोजाना आना-जाना था। ऐसे में बच्चे भी उससे काफी घुले-मिले थे। यही वजह है कि घटना वाली रात उसके कहने पर बच्चा झट से उसके साथ चलने को तैयार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद उसने न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। वह परिवारवालों के साथ लगातार बच्चे की खोज में लगा रहा।
विज्ञापन


थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान भी वह परिजनों के साथ था। यही नहीं रोजाना पुलिसकर्मियों से बच्चे के संबंध में पूछता भी था। खुद को कुछ इस तरह से दिखाता था कि बच्चे के गायब होने के बाद से वह भी बहुत परेशान है। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सूरजभान के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और हकीकत कबूल दी। पुलिस ने जब इस मामले का खुलासा किया तो परिजन ही नहीं गांववालों के साथ ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

killer used to ask the police every day - Sir, got some clue of the child
Prayagraj News : छात्र की हत्या के बाद शव की खोजबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस के पूछने पर परिजनों ने कहा था- इन पर नहीं कर सकते शक

सूत्रों का कहना है कि मामले में विकास की ओर से दिखाई जा रही अति सक्रियता को लेकर पुलिस को उस पर भी शक हुआ था, लेकिन इस बारे में पूछने पर परिजनों ने साफ मना कर दिया था। उनका कहना था कि विकास उनके परिवार जैसा है। ऐसे में उस पर कैसे शक कर सकते हैं। मासूम को अगवा कर मौत के घाट उतारने से कुछ देर पहले भी विकास उसके घर गया था। दरअसल उस दिन बच्चे के घर में बाटी-चोखा बना था। ऐसे में बच्चे के पिता राजेश ने उसे भी बुलाया था। वह पहुंचा भी लेकिन जरूरी काम होने की बात कहते हुए वहां से कुछ देर बाद ही निकल गया था।

10 लाख रुपये मांगने का था प्लान
पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि उसकी योजना नमन के पिता से 10 लाख रुपये मांगने की थी। उसने रुपयों का ही लालच देकर संजू को अपने साथ शामिल किया था। विकास एक शिक्षिका की कार चलाता था जबकि संजू फास्टफूड का ठेला लगता है। दोनों पहले मिलकर नैनी में मामा भांजा तालाब पर फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। लेकिन नुकसान होने पर दुकान बंद हो गई थी। विकास रातोंरात अमीर बनना चाहता था। राजेश के घर आते-जाते उसे लगा था कि वह बेहद पैसे वाला है। इसके बाद ही उसने यह प्लान बनाया।

killer used to ask the police every day - Sir, got some clue of the child
Prayagraj : नमन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

बहनाेई की कार लेकर मांगकर लाया था
घटना में प्रयुक्त कार भी खुलासे में बेहद अहम रही। दरअसल आरोपी विकास गंगापार में रहने वाले अपने बहनोई की बलेनो कार मांगकर लाया था। इसी कार में उसने मासूम का कत्ल किया। पुलिस ने गांव में लगे कैमरे का फुटेज खंगाला तो उसमें यह कार नजर आई। जांच पड़ताल में यह बात स्पष्ट हो गई कि यह किसी ग्रामीण की नहीं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेस करने पर यह गंगापार के रहने वाले शख्स की मिली। पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह विकास का बहनोई है और वह ही उससे कार मांगकर ले गया था। इसके बाद विकास पर शक गहरा गया और पुलिस ने उसे उठा लिया।

इसलिए चुना वह स्थान?
हत्यारों ने मासूम के शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस जगह को चुना, उसके बारे में दूसरा आरेापी संजू अच्छी तरह से जानता था। दरअसल संजू की मां बिजलीकर्मी है और वह पहले परिवार संग सड़वा स्थित कॉलोनी में ही रहता था। कुछ महीनों पहले ही नैनी में मकान मिलने पर परिवार शिफ्ट हो गया था।

परिवार में कोहराम, मां-बाप बदहवास
मासूम बेटे की हत्या की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के माता-पिता बदहवास से हो गए। उधर बड़ी बहन अंशिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों को देख छोटा भाई चार वर्षीय बचन भी सदमे में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed