फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapping of two teenagers walking outside the house, sensation

घर के बाहर टहल रहे दो किशोरों का अपहरण, सनसनी

Sun, 11 Aug 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of two teenagers walking outside the house, sensation
Kidnapping of two teenagers walking outside the house, sensation - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। धूमनगंज के हरवारा में शनिवार रात 10 बजे के करीब घर के बाहर से दो किशोरों को अगवा कर लिया गया। टवेरा से पहुंचे बदमाश उन्हें गाड़ी में खींचकर भाग निकले। घरवालों की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकेबंदी की तो देर रात टीपी नगर चौकी के पास टवेरा लावारिस हाल में मिली। लेकिन किशोरों का पता नहीं चला। देर रात तक उनकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन

हरवारा निवासी इरशाद व उनके भाई हसीम अहमद ऑटो पार्ट्स कारोबारी हैं। जो हरवारा में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। इरशाद का बेटा फैजी(15) व हसीम का बेटा सूफियान(16) चचेरे भाई हैं और अक्सर साथ ही रहते हैं। शनिवार रात खाना खाने के बाद रात 10 बजे के करीब दोनों घर के बाहर टहल रहे थे। अचानक वहां एक टवेरा पर सवार होकर कुछ लोग पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में खींचकर भाग निकले। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी घरवालों को मिली तो वह स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

सूचना दी गई तो पीआरवी 86 मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद धूमनगंज थाने की फोर्स भी पहुंच गई। अपहरण की सूचना पर पर पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में चौतरफा नाकेबंदी कराई गई। रात 12 बजे के करीब पीआरवी 86 ने चौफटका के पास टवेरासवारों को रोकने की कोशिश की तो वह वापस मुड़कर भागने लगे। पीआरवी ने पीछा किया लेकिन उस पर सवर लोग टीपी नगर चौकी के पास टवेरा छोड़कर भाग निकले। सूचना पर धूमनगंज पुलिस भी पहुंची और टवेरा को कब्जे में लेकर थाने लाई। पुलिस खोजबीन में जुटी रही लेकिन देर रात तक किशोरों का पता नहीं चल सका था। उधर घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि घरवालों ने अगवा करने की बात बताई है जिस पर किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed