फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kheri murder case: Gangster will be imposed on the village head

खीरी हत्याकांड : हत्यारोपी ग्राम प्रधान पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति, आपराधिक कुंडली खंगाल रही पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा (16) की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप तुर्कपुरवा के ग्राम प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय के पांच लोगों पर लगा है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kheri murder case: Gangster will be imposed on the village head
हत्यारोपी प्रधान मोहम्मद युनुस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र के पूरेदत्तू गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र सत्यम शर्मा की हत्या के आरोपी ग्राम प्रधान मो. युनुस पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी चल रही है। साथ ही उसकी अवैध संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मो. युनुस पर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा (16) की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप तुर्कपुरवा के ग्राम प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय के पांच लोगों पर लगा है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रधान के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर बवाल किया था। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंंक भी हो गई थी।

विज्ञापन


खीरी बाजार में शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने 28 घंटे तक जाम किया था।  इसके साथ ही थाने पर पथराव और सरकारी एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की गई थी। रात साढ़े नौ बजे के बाद जाम खत्म कराया जा सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से लौटते समय की गई थी छात्र की हत्या
 

इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त ने खीरी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को निलंबित कर दिया था। अफसरों का कहना है कि मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरेदत्तू गांव निवासी छात्र की सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूल से लौटते वक्त हत्या कर दी गई थी। पुलिस का दावा है कि छात्र को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक घंटे बाद शाम पांच बजे के करीब ग्रामीणों-परिजनों ने खीरी बाजार में जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed