{"_id":"64f05099bdc53edfd90d74ca","slug":"kheri-murder-case-accused-mohd-yunus-can-be-made-the-head-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी हत्याकांड : हत्यारोपी मो. युनुस की जा सकती है प्रधानी, कार्रवाई की लटक रही तलवार, तीन सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी हत्याकांड : हत्यारोपी मो. युनुस की जा सकती है प्रधानी, कार्रवाई की लटक रही तलवार, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
Thu, 31 Aug 2023 02:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:04 PM IST
सार
खीरी मामले में ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद अब उस पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। फिलहाल, ग्राम प्रधान की गिरफ्तार से ग्राम सभा का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
हत्यारोपी प्रधान मोहम्मद युनुस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खीरी मामले में एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट बुधवार को डीएम को सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के लिए डीएम की ओर से शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। वहीं, ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कामकाज संभालने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
खीरी मामले में ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद अब उस पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। फिलहाल, ग्राम प्रधान की गिरफ्तार से ग्राम सभा का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम ने मुआवजे सहित अन्य मुद्दों पर ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद तैयार की गई रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मुआवजा राशि दिलाने के लिए डीएम की ओर से शासन को संस्तुति की जा रही है। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है और मुआवजे के लिए शासन को संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन