फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said: The 'double-engine' government has carried out historic work in the state; the Deputy CM interact

केशव बोले : डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए, कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी सीएम ने किया संवाद

Sun, 26 Jul 2026 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2026 08:40 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा फर्जी पीडीए की बात करती है और सत्ता के लिए बेकरार है, लेकिन 2027 में हर हाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Keshav said: The 'double-engine' government has carried out historic work in the state; the Deputy CM interact
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा फर्जी पीडीए की बात करती है और सत्ता के लिए बेकरार है, लेकिन 2027 में हर हाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सोरांव मेरी कर्मभूमि है। मैं आऊं या न आऊं, मैं हमेशा आपके बीच में हूं। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। युवाओं, महिलाओं और किसानों की कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था।

विज्ञापन

सपा सरकार में विकास के लिए आने वाला पैसा सैफई महोत्सव में उड़ा दिया जाता था। तब 8 घंटे बिजली मिलती थी, आज भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली मिल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर हमने जीते थे, लेकिन हंडिया और प्रतापपुर हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 में प्रयागराज की पांचों विधानसभा सीटें जीतनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोरांव विधानसभा अभी अपना दल के पास है, लेकिन इसे भी भाजपा के कोटे में लाने के लिए वह चर्चा कर रहे हैं। विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सोरांव से प्रतापगढ़ जाने में 2 घंटे लगते थे, आज 40 मिनट में पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और बिना भेदभाव के हर घर तक सड़क और घर-घर जल पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, कन्हैया लाल पांडेय,असदुल्ला, राहुल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मनोज निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed