केशव बोले : सपा-बसपा, कांग्रेस आंबेडकर के सपनों को तोड़ने में साझीदार, गुंडों का अंत कर रही है योगी सरकार
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा और कांग्रेस को बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को तोड़ने में साझीदार बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां हमेशा सत्ता के लोभ में अनुसूचित समाज के साथ धोखा करती रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा और कांग्रेस को बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को तोड़ने में साझीदार बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां हमेशा सत्ता के लोभ में अनुसूचित समाज के साथ धोखा करती रही हैं।
पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारें कल्याणकारी योजनाओं के जरिये शोषितों, दलितों और पीड़ितों की आंखों में खुशहाली ला रही हैं। योगी सरकार आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही है।
मोदी सरकार ने आंबेडकर के सम्मान में उनके नाम से पंचतीर्थ का निर्माण किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्षों से परिचित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में शोषितों, पीड़ितों की जमीनों को हड़प लिया जाता था, लेकिन वर्तमान की योगी सरकार गुंडों के साम्राज्य का अंत कर रही है।
उन्होंने प्रयागराज में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए जनता से आह्वान किया है। सम्मेलन के संयोजक राजेश कुमार सोनकर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आभा मधुर ने किया। इस मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, छाया देवी, रजत कैथवास, अजय आनंद, अनिल चंद्र, राजेश केसरवानी, सोनू सोनकर ,धीरज गिहरवाल, राजकुमार सोनकर, राजेश सोनकर, संजय पासी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।