फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said Akhilesh rhetoric exposes his failure fight for supremacy between SP MLA and MP in Sambhal

केशव बोले : अखिलेश की नाकामी को उजागर करती है उनकी बयानबाजी, संभल में सपा विधायक और सांसद के वर्चस्व की लड़ाई

Thu, 02 Jan 2025 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश के चच्चा आजम खां मेले के प्रभारी थे तो सरकार की अव्यवस्था के कारण कुंभ में कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए। जबकि, 2019 में जब हमारी डबल इंजन की सरकार रही तो 24 करोड़ लोगों को कुंभ मेले में खरोंच तक नहीं आई।

विज्ञापन
Keshav said Akhilesh rhetoric exposes his failure fight for supremacy between SP MLA and MP in Sambhal
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख पर जमकर कटाक्ष किया। कहा, अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर महाकुंभ बुलेटिन जारी कर रहे हैं। 2013 के कुंभ में भगदड़ उन्हीं के शासनकाल में हुई थी। अखिलेश की बयानबाजी उनकी नाकामी को उजागर करती है।

विज्ञापन

 

कहा कि अखिलेश के चच्चा आजम खां मेले के प्रभारी थे तो सरकार की अव्यवस्था के कारण कुंभ में कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए। जबकि, 2019 में जब हमारी डबल इंजन की सरकार रही तो 24 करोड़ लोगों को कुंभ मेले में खरोंच तक नहीं आई। वहीं, संभल में विवाद पर केशव ने कहा कि वहां कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि सपा के सांसद और उन्हीं विधायक वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


केशव ने जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। अखिलेश का 2027 का ख्वाब टूट रहा है। वह बेचैन और परेशान हैं। इस दौरान मेयर गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बालसन चौराहे पर इसी माह स्थापित होगी पूर्व पीएम अटल बिहारी और अशोक सिंहल की प्रतिमा

केशव ने बताया कि इसी माह बालसन चौराहे पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की एक नई प्रतिमा के साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि तीनों प्रतिमाएं 12-12 फीट की होंगी। यहां विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्रगुप्त, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, गंगा पार अध्यक्ष कविता पटेल यमुना पार जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed