फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Maurya On the strength of workers, repeat the figure of 325 again in 2027 targeted SP-RJD

केशव मौर्य बोले : कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में फिर दोहराएंगे 325 का आंकड़ा, सपा-राजद पर साधा निशाना

Sun, 13 Jul 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 05:34 PM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत पर एक बार फिर 325 सीटों का ऐतिहासिक आंकड़ा दोहराएगी।

विज्ञापन
Keshav Maurya On the strength of workers, repeat the figure of 325 again in 2027 targeted SP-RJD
सर्किट हाउस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत पर एक बार फिर 325 सीटों का ऐतिहासिक आंकड़ा दोहराएगी। सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के बयानों से साफ है कि भाजपा ने अभी से 2027 के मिशन को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा जहां अपनी उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के बल पर दोबारा बहुमत का दावा कर रही है, वहीं सपा और राजद पर माफियाओं से गठजोड़ का आरोप लगाकर कानून-व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव के बाद जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें से तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं और भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

 

जब प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे तो उपमुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राजनाथ सिंह प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने नकल अध्यादेश लागू किया था, लेकिन सपा सरकार में आते ही उसे खत्म कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी शिक्षा को गंभीरता से नहीं लेती और उनके कार्यकाल में नकल माफिया को संरक्षण मिला। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और राजद पर कानून व्यवस्था को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार में जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, सपा और राजद जैसी पार्टियां गुंडे-माफियाओं को आगे लाने लगती हैं। इसके विपरीत जहां एनडीए की सरकार है, वहां माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो रही है। जनता जानती है कि असली ''गुंडों की पार्टी'' कौन है और कौन उन्हें संरक्षण देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed