{"_id":"5ae4cd9d4f1c1b330a8b721a","slug":"keshav-lectured-class-in-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव ने चौपाल में ली अफसरों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव ने चौपाल में ली अफसरों की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वराज योजना अभियान के तहत सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कौड़िहार ब्लॉक के बिजलीपुर गांव में चौपाल लगाई। यहां सरकारी योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन न होने पर उनके तेवर तल्ख रहे। चौपाल में उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। लापरवाही बरतने पर उन्होंने डीएम से बिजली विभाग के जेई के साथ एक लेखपाल और ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित करने को कहा। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखे जाने की संस्तुति की।
बिजलीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने मैदान में लगी चौपाल में केशव ने वहां मौजूद ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले जाने के बारे में पूछा। तमाम योजनाओें पर ग्रामीणों की शिकायत को देखते वे अफसरों पर खासे नाराज हुए। बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अफसरों को उन्होंने खूब खरी-खरी सुनाई। चौपाल के बाद केशव ने गांव में रहने वाले दलित रमेश सरोज के यहां रात का भोजन किया। यहां उन्होंने खाने में दाल, रोटी, सलाद, खीर के साथ भिंडी और करेले की सब्जी का स्वाद लिया। प्राथमिक विद्यालय में ही उन्होंने रात गुजारी। इसके पूर्व में श्रृंगवेरपुर धाम भी गए। यहां उन्होंने गंगा आरती की। आरती बाद उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।