फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kesav Prasad maurya statement over Unnao rapekand

फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाएंगे सुनवाई : केशव

Mon, 09 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kesav Prasad maurya statement over Unnao rapekand
डिप्टी सीएम ने भाजपा अध्यक्षों से मुलाकात कर लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

प्रयागराज। लखनऊ जाने के पहले सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जनता दरबार लगाया। उन्होंने अपने निज आवास और सर्किट हाउस में लोगों की शिकायत सुनने के साथ समस्याओं के समाधान का निर्देश अफसरों को किया। डिप्टी सीएम ने उन्नाव कांड पर एक बार फिर से दुख व्यक्त किया। दोहराया कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट से मामले की सुनवाई करवाएगी। केशव ने यह भी कहा कि गरीबों को उनका हक मिले इसके लिए प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को बाहर किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने अपने आवास पर जिले में भाजपा के नवनिर्वाचित तीनों अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारतीय और अश्विनी दुबे से भी मुलाकात की। तीनों अध्यक्षों से मजबूत टीम का गठन करने को कहा। इस दौरान संवाददाताओं से हुई बातचीत में उन्होंने एक बार फिर से उन्नाव कांड पर कहा कि विपक्ष इस मामले में राजनीति न करें। इस घटना से हम सभी बेहद दुखी है। एनआरसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर करना हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के घुसपैठिये प्रदेश के गरीबों का हक छीन रहे हैं। उनके प्रमाणपत्र आदि निरस्त किए जाएंगे, ताकि पात्र गरीब लाभ पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed