{"_id":"4fdf834dd160d644f4e9b1ae42591579","slug":"keedganj-fire-and-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीडगंज और कोतवाली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीडगंज और कोतवाली में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कीडगंज और कोतवाली इलाके में शुक्रवार दोपहर आग लगने से खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवान जब तक जब आग पर काबू पाते गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया। वहीं प्रतियोगी छात्र के कमरे में रखा हजारों का सामान जल गया।
कीडगंज थाने के सामने वाली गली में रहने वाले रवि और तनु भाई हैं। वे कबाड़ का कारोबार करते हैं। उनका गोदाम साझे में है। दोपहर में अचानक गोदाम से धुआं उठता देख खलबली मच गई। आग तेज धूप और लू के चलते आग तेजी से फैल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्र के मुताबिक आग काफी तेजी से फैल रही थी।
जिससे बुझाने में वक्त लगा। आग से गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ जल गया। वहीं कोतवाली शहराराबाग में मुश्ताक अली का लॉज है। लॉज के एक कमरे में एमएससी के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा कौशाम्बी का विवेक रहता है। दोपहर में विवेक गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। लीकेज के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जिसके चलते लॉज में खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से विवेक का मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम समेत हजारों का जरूरी सामान जलकर खाक हो गया।