{"_id":"215792011c4a5de8220c1595d00190c5","slug":"kd-in-the-name-of-preparing-the-new-building-naming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडी के नाम पर नए भवन के नामकरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडी के नाम पर नए भवन के नामकरण की तैयारी
City News
Updated Sun, 31 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी का नामकरण पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह केडी के नाम पर करने का विचार किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव दो जून को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।
कुलदीप का 20 मई को असामायिक निधन हो गया था। निधन के 10 दिन बाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन में शनिवार को आयोजित शोकसभा में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद अनुप्रिया पटेल, विधायक आरके वर्मा भी शामिल रहे। इस मौके पर कुलदीप के चित्र का अनावरण भी छात्रसंघ भवन में किया गया। वक्ताओं ने कुलदीप की याद में प्रतिवर्ष सेमिनार, गोष्ठी, प्रतिमा लगाने, मार्ग का नामकरण उनके नाम करने की बात कही।
सभा के बाद छात्राें का प्रतिनिधिमंडल कुलपति और रजिस्ट्रार से मिला। उन्होंने कुलपति को नए भवन का नामकरण कुलदीप के नाम पर करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इसके समर्थन में उन्होंने सात हजार विद्यार्थियों के समर्थन वाला हस्ताक्षर पत्र भी सौंपा। कुलपति ने आश्वासन दिया कि इसका प्रस्ताव दो जून को कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीपी सिंह ने भी बताया कि छात्रों की इस मांग को कार्यपरिषद के समक्ष रखा जाएगा। शोक सभा में प्रोफेसर जीके राय, प्रोफेसर जगदम्बा सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर जेए अंसारी, डॉ. हर्ष कुमार, प्रोफेसर धनंजय यादव, डॉ. एनके शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सुरेश यादव, छात्रसंघ महामंत्री संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री नवदिव्य कुमार मंगलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्राचीन इतिहास विभाग की प्रोफेसर रंजना बाजपेयी का कक्षाएं नहीं लेने, बिना छुट्टी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने का मुद्दा भी कार्यपरिषद की बैठक में उठ सकता है। छात्र अंबुज मिश्रा ने आरटीआई के तहत मिले जवाब का हवाला देते हुए ये शिकायतें की हैं। रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीपी सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। अभी बैठक का एजेंडा तैयार नहीं हुआ है। इसलिए अभी कहना मुश्किल है कि बैठक में इस प्रकरण कोे शामिल किया जाएगा या नहीं।