{"_id":"4e63a3c983eb6652d6fff8b79d56e462","slug":"kayasthas-emphasis-on-solidarity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थों की एकजुटता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थों की एकजुटता पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कायस्थ वृंद की राष्ट्रीय बैठक में रविवार को कायस्थों की एकजुटता पर जोर दिया गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा कि कायस्थों को आपसी मतभेद भुलाने चाहिए। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कायस्थ प्रत्याशियों का समर्थन करना चाहिए, जिससे कि कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। इस दौरान पांच प्रस्ताव भी पेश किए गए।
साउथ मलाका स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि टीपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कायस्थों की एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को भी सक्रिय करना चाहिए। इसके बाद पौधरोपण किया गया। समन्वयक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने विषय प्रवर्तन किया। महिला सशक्तिकरण, दहेजरहित विवाह पर चर्चा, कायस्थ बेरोजगारी, राजनैतिक चेतना सहित कु ल पांच विषयों पर प्रस्ताव रखकर चर्चा की गई। इसके बाद सदस्यों ने अपनी राय रखी। संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया और आभार गोविंद कुमार खरे, मृदुला श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, पकंज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, गोविंद खरे आदि ने अपनी बात रखी।