कौशाम्बी : खुद को दुपट्टे से बांधकर गंगा में कूदी चचेरी बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर
दोनो बहनों की ऐसी हरकत कर दी कि उनके परिवार के साथ ही जानने वाले भी आश्चर्यचकित रहे गए। घाट पर हल्ला मचा तो वहां काफी भीड़ लग ग।, कड़ा पुलिस के पूछने पर जीवित बची युवती ने ना-नुकुर के बाद अपना नाम रीता बताया व अपनी मृतक बहन का नाम गीता (22) वर्ष बताया। लड़की ने घटना को लेकर यह भी कहा कि उसको काफी दिक्कत है।
विस्तार
यूपी के कौशाम्बी जिले में कड़ा धाम क्षेत्र के कुबरी गंगा घाट पे बने पांटून पुल से बुधवार रात दो युवतियों ने खुद को दुपट्टे से बांधा और गंगा में छलांग लगा दी। थोड़ी ही दूर पर गंगा नदी में मछली मार रहे मल्लाहों ने जब ये नजारा देखा तो हड़कम्प मच गया। भोला निषाद समेत कई मल्लाहों ने एक युवती को बचा लिया, मगर दूसरी गंगा में लापता हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने आनन फानन में आधा दर्जन गोताखोरों को गंगा नदी में डूबी युवती को बचाने के लिए लगा दिया, लेकिन जब तक गोताखोर दूसरी युवती को बचा पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दूसरी युवती की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
घटना परिजन और ग्रामीण स्तब्ध
दोनो बहनों की ऐसी हरकत कर दी कि उनके परिवार के साथ ही जानने वाले भी आश्चर्यचकित रहे गए। घाट पर हल्ला मचा तो वहां काफी भीड़ लग ग।, कड़ा पुलिस के पूछने पर जीवित बची युवती ने ना-नुकुर के बाद अपना नाम रीता बताया व अपनी मृतक बहन का नाम गीता (22) वर्ष बताया। लड़की ने घटना को लेकर यह भी कहा कि उसको काफी दिक्कत है।
उसे क्या दिक्कत थी यह तो जांच में ही पता चलेगा। पूंछताछ में पता चला कि वे दोनों मंझनपुर कोतवाली के शरीफपुर गांव की निवासी हैं। पुकिस ने उनके घर वालों को बुलाकर सारी घटना बताई। जान देने के इरादे से दोनों चचेरी बहनों के एक साथ नदी में कूदने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुसाइड नोट भी बरामद
सूत्रों की माने तो घटना में दोनों युवतियों के द्वारा एक लेटर भी लिखा गया है। यह बात भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवतियों के गांव में दोनों बहनों के फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीवित युवती को लिखा पढ़ी के बाद उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है