फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Speeding bike hit the wall, one dead, two critical

कौशाम्बी : तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Sat, 01 Jan 2022 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 07:16 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में वर्धमान जनपद के मेमाड़ी थाना के शंकरपुर निवासी सृजन प्रसाद (30) पुत्र नागेंद्र प्रसाद का परिवार मजदूर है। इन दिनों वह पिपरी कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित बीबीएस विद्या मंदिर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
Kaushambi: Speeding bike hit the wall, one dead, two critical
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

शनिवार की सुबह निये5 साल का जश्न मनाने की तैयारी करने जा रहे बाइक सवार युवक बेकाबू होकर सड़क किनारे रही दीवार से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक है। इलाज के लिए घायलों को प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में वर्धमान जनपद के मेमाड़ी थाना के शंकरपुर निवासी सृजन प्रसाद (30) पुत्र नागेंद्र प्रसाद का परिवार मजदूर है। इन दिनों वह पिपरी कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित बीबीएस विद्या मंदिर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था।  शनिवार को नए वर्ष को लेकर उसने काम बंद कर जश्न मनाने की तैयारी में जुटा था। इसके लिए वह अपने साथी जानतू पुत्र संजय और सुजान पुत्र सुदीप के साथ बाइक से चिकन खरीदने जा रहा था। बाइक को सृजन चला रहा था। जबकि सुजान और जानतू बाइक पर बैठे थे। जैसे ही बाइक सवार तीनों युवक बेगमपुर गांव के पास पहुंचे तभी बेकाबू होकर सड़क किनारे रही दीवार से टकरा गए।
विज्ञापन


हादसे में सृजन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जानतू और सुजान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed