{"_id":"61d05b2d33b57a3b76252807","slug":"kaushambi-speeding-bike-hit-the-wall-one-dead-two-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, एक की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Sat, 01 Jan 2022 07:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:16 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में वर्धमान जनपद के मेमाड़ी थाना के शंकरपुर निवासी सृजन प्रसाद (30) पुत्र नागेंद्र प्रसाद का परिवार मजदूर है। इन दिनों वह पिपरी कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित बीबीएस विद्या मंदिर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की सुबह निये5 साल का जश्न मनाने की तैयारी करने जा रहे बाइक सवार युवक बेकाबू होकर सड़क किनारे रही दीवार से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार रहे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक है। इलाज के लिए घायलों को प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में वर्धमान जनपद के मेमाड़ी थाना के शंकरपुर निवासी सृजन प्रसाद (30) पुत्र नागेंद्र प्रसाद का परिवार मजदूर है। इन दिनों वह पिपरी कोतवाली के कादिलपुर बाजार स्थित बीबीएस विद्या मंदिर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को नए वर्ष को लेकर उसने काम बंद कर जश्न मनाने की तैयारी में जुटा था। इसके लिए वह अपने साथी जानतू पुत्र संजय और सुजान पुत्र सुदीप के साथ बाइक से चिकन खरीदने जा रहा था। बाइक को सृजन चला रहा था। जबकि सुजान और जानतू बाइक पर बैठे थे। जैसे ही बाइक सवार तीनों युवक बेगमपुर गांव के पास पहुंचे तभी बेकाबू होकर सड़क किनारे रही दीवार से टकरा गए।
विज्ञापन
हादसे में सृजन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जानतू और सुजान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन