{"_id":"5ce2f838bdec220783608ab9","slug":"kaushambi-by-robbed-of-rs-3-5-lakh-from-a-grocery-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में किराना कारोबारी से तमंचे के दम पर 3.50 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में किराना कारोबारी से तमंचे के दम पर 3.50 लाख की लूट
Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime news
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के समीप सोमवार शाम बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के दम पर एक किराना कारोबारी से 3.50 लाख रुपया लूट लिया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सरायअकिल के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी सुशील केसरवानी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद किराने के थोक व्यवसाई हैं। सोमवार शाम तकरीबन छह बजे वह तकादा करने पश्चिमशरीरा गए थे। उन्होंने बताया कि लौटते वक्त लक्ष्मणपुर गांव के समीप पीछे से आए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वो सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद लुटेरों ने बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखा 3.50 लाख रुपया निकाल लिया।
लूटपाट का विरोध करने पर व्यापारी की बेरहमी से पिटाई की। फिर धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित कारोबारी को सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखी जाएगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
राजेश सिंह-एसओ, करारी