फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: businessman dies due to uncontrolled dumper, angry people jammed the blockade

Kaushambi: बेकाबू डंपर की चपेट में आने से कारोबारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम जाम

Wed, 18 Nov 2020 11:43 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे पर बुधवार सुबह बेकाबू डंपर की चपेट में आकर कारोबारी की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। घटना के आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम चायल ज्योति मौर्या, सीओ शशिकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगाकर बैठे लोग मौके पर चायल विधायक, डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की जिद कर रहे थे। पूर्वाह्न 11 बजे तक जाम समाप्त नहीं हो सका था।
विज्ञापन


बेनीराम कटरा चौराहा निवासी संजय गुप्ता उर्फ गुड्डू (35) पुत्र छेदीलाल ने अपने घर पर ही मुंगौरा, चाय की दुकान खोल रखी थी। सुबह छह बजे संजय ने दुकान खोली। इस दौरान एक ट्रैक्टर मिट्टी लोडकर जाते दिखा। संजय ने भट्ठी में लगाने के लिए मिट्टी लेने को ट्रैक्टर रुकवा लिया।
विज्ञापन


संजय मिट्टी उतार ही रहा था तभी मंझनपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। सिर पर डंपर का पहिया चढऩे के कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित चौराहे के लोगों ने सवा छह बजे चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज, मंझनपर और सरायअकिल जाने वाले तीनों रास्तों में बल्ली व मेज आदि रखकर जाम लगा दिया। उधर घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोडक़र भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने डंपर में भी तोडफ़ोड़ की। इस बीच सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरायअकिल विजय विक्रम सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी।


इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ज्योति मौर्या, सीओ शशिकांत, मंझनपुर सीओ डॉ. केजी सिंह, चरवा, पिपरी, करारी कोतवाली की फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद भी लोगों ने जाम समाप्त नहीं किया। आक्रोशित लोग चायल विधायक संजय गुप्ता, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी अभिनंदन को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed