फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: A young man committed self-immolation in unilateral love, created a furore in the family

कौशाम्बीः एकतरफा प्रेम में युवक ने कर लिया आत्मदाह, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 07 Apr 2020 07:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: A young man committed self-immolation in unilateral love, created a furore in the family
छात्रा ने किया आत्मदाह
नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में मंगलवार सुबह रिश्तेदार के घर आए युवक ने किचेन में कैद होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह रिश्ते की सरहज से एकतरफा प्रेम करता था। आत्मघामी कदम उठाने से पहले भी सरहज से उसका झगड़ा हुआ था। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के रतन का पूरा (पूरबशरीरा) गांव निवासी पांडेय सरोज उर्फ रघुवीर (32) पुत्र दुलीचंद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंझनपुर क्षेत्र में उसका रिश्ते का साला रहता है। सीओ सिटी एसएन पाठक ने बताया कि साले की बीवी से वह एकतरफा प्रेम करता था। इसे लेकर वो महिला को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी उसके मोबाइल पर फोन किया करता था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पांडेय सरोज महिला के घर आया और इसी हरकतों की वजह से महिला से उसकी कहासुनी हो गई। इसी के बाद पांडेय सरोज ने सिर पर डंडे से वार कर महिला का सिर फोड़ दिया। उस वक्त महिला के घर पर कोई पुरुष नहीं था।
विज्ञापन


लिहाजा उसने यूपी-112 पुलिस को फोन कर दिया। तब तक शोर-शराबा सुन ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा होने लगी। ऐसे में खुद को फंसता देख पहले पांडेय सरोज ने महिला के मोबाइल का सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिया। फिर किचन में कैद होकर उसने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी एसएन पाठक तथा कोतवाली अशोक कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने किचेन की दीवार तोड़ मृतक का शव बाहर निकाला। खबर पाकर मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed