फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: A girl with a five-year-old son and boyfriend ahead of the train

कौशाम्बीः पांच साल के बेटे और प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी युवती

Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: A girl with a five-year-old son and boyfriend ahead of the train
railway track - फोटो : social media
सैनी क्षेत्र के सिराथू पावर हाऊस के पास युवती अपने पांच साल के बेटे को गोद में लेकर प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में शादीशुदा प्रेमिका और उसके प्रेमी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के पति को पता चला तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के सिराथू पावर हाऊस के पास शविनार की सुबह अप लाइन पर एक अज्ञात युवक और उससे चंद कदम की दूरी पर एक अज्ञात युवती का शव पड़ा था। पास में ही एक बच्चा भी गंभीर हालत में वहीं बेहोश था। रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव देखे जाने की सूचना नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के चालक ने सिराथू रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को दी। सूचना पर मौके पर जीआरपी सिराथू चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन बच्चे को सीएचसी सिराथू पहुंचाया। अस्पताल में होश अपने पर बच्चे ने अपना नाम आर्यन(5) बताया। उसने बताया कि उसकी मां संध्या(28) गांव के विक्कू(21) के साथ आ रही ट्रेन के सामने कूद गए हैं। सिराथू चौकी प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त संध्या पत्नी गोविंद सरोज निवासी मलाक मोहीउद्दीनपुर थाना पूरामुफ्ती कौशाम्बी के रूप में की गई है। उसने साथ जान देने वाले युवक का नाम  विक्कू पुत्र घसीटे निवासी मलाक मोहीउद्दीनपुर के रूप में भी हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है  कि दोनों ने प्रेम में असफल होने पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है। दोनों शवों की शिनाख्त के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। संध्या का पति गोविंद सरोज रेलवे में काम करता है। सीएचसी सिराथू के चिकित्सकों ने ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आर्यन (5) को प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। अधीक्षक डॉ हेमंत बिसेन का कहना  है कि बच्चे के शरीर से खून बहुत बह गया है। इस कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गोविंद की गैरमौजूदगी में विक्कू उसके घर आता जाता था। जांच में पता चला है कि दोनों में प्रेम संबंध थे। दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस बात की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू। सीएचसी सिराथू में भर्ती पंाच साल के आर्यन ने  होश आने पर तोतली भाषा में बताया कि सामने से ट्रेन आ रही थी। मां उसे गोद में लेकर ट्रेन के आगे जैसे ही कूदी। वह अपनी मां के गोद से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। मां का हाथ चाचू अपने साथ तेजी से खींच रहे थे। इसके बाद कैसे क्या हुआ, उसे कुछ भी नहीं मालूम। यह कहते कहते वह फिर से बेसुध हो जाता है।

पावर हाऊस के पास प्रेमी संग पत्नी के जान देने की सूचना पर संध्या का पति गोविंद सरेाज भागकर मौके पर पहुंचा। वह संध्या और विक्कू का शव देख स्तब्ध रह गया। इससे पहले वह इस बारे में कुछ नहीं जानता था।  कुछ देर घटना स्थल पर रहने के बाद साथ आए लोगों के साथ बेटे को देखने सीएसची सिराथू गया। वह अस्पताल में भी निरीह निगाह से अपने बेटे को टककटी निगाह से देखता रहा।


 गोविंद सरोज ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी संध्या को बुआ के गांव सदर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी में छोटे बेटे आर्यन के साथ छोड़कर आया था। संध्या बुआ के घर से पड़ोसी विक्कू के साथ सिराथू कब आ गई। कुछ पता ही नहीं चला। बताया कि विक्कू का उसके घर पर आना-जाना था। वह रेलवे में नौकरी करने की वजह से अक्सर घर से बाहर रहता है। उसकी गैर मौजूदगी में श्रमिक विक्कू ने मददगार बन घर में घुसपैठ बना ली थी। बिक्कू और उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग की उसे तनिक भी भनक नहीं थी। संध्या बडे़ बेटे यश को घर पर ही छोड़कर आई थी। 
------- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed