Kashi Tamil Sangamam : जंक्शन पर रामेश्वरम एक्सप्रेस के आते ही हुई पुष्प वर्षा, जयश्री राम का उद्घोष
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम में शिरकत करने के लिए जा रहे प्रतिभागियों का शुक्रवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर जोरदार स्वागत हुआ। रात दस बजे के आसपास जैसे ही रामेश्वरम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर सात पर आई, उस पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा शुरू कर दी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही वाराणसी जा रहे तमिलनाडु के प्रतिभागियों का ढोल नगाड़े एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जयश्री राम का उद्घोष करने के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे भी लगे।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है। माह भर अलग-अलग कई गुटों में दक्षिण भारतीय लोगों का जत्था तमाम ट्रेनों के माध्यम से वाराणसी जाएगा। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन तकरीबन 200 से ज्यादा प्रतिनिधि रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचे। यहां उनकी अगुवाई सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि ने की।
इस दौरान सांसद केशरी देवी ने वणक्कम (स्वागत) भी कहा। वहां सभी प्रतिनिधियों को तिलक भी लगाया गया। रेलवे की ओर से स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय आदि ने तमिल प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। यात्रियों को फूल भी भेंट किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम भारत की अनेकता में एकता की विशेषता को और प्रांगण बनाएगा और उत्तर और दक्षिण भारत की मधुर संबंध स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, गिरजेश मिश्रा, शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, गया प्रसाद निषाद, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।