फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karwa Chauth: Karwa will be decorated today in Budhaditya Yoga, it will rain unbroken good fortune.

Karwa Chauth : बुधादित्य योग में आज सजेगा करवा, बरसेगा अखंड सौभाग्य

Wed, 01 Nov 2023 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 03:06 PM IST
सार

सुहागिन महिलाएं बुधवार को गंगाजल से भरा सौभाग्य का करवा सजाकर अखंड सुहाग के लिए पूजा करेंगी। करवा सजाने के लिए मंगलवार को ही तैयारी पूरी कर ली गई। इसके लिए बाजार में तरह-तरह के डिजाइनर करवा खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Karwa Chauth: Karwa will be decorated today in Budhaditya Yoga, it will rain unbroken good fortune.
सिविल लाइंस में करवा चौथ के मौके पर मेहंदी रचवाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार करवाचौथ पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। सौ साल बाद इस करवाचौथ पर मंगल और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही परिघ योग और शिव योग मिलकर इस व्रत की शुभता को बढ़ाएंगे। कहा जा रहा है कि चार महायोगों में बुधवार को करवा का पूजन करने से सौभाग्यवती महिलाओं की हर कामना पूरी होगी। डिजाइनर करवा की खरीद के लिए देर रात तक बाजारों में रौनक छाई रही।

विज्ञापन


सुहागिन महिलाएं बुधवार को गंगाजल से भरा सौभाग्य का करवा सजाकर अखंड सुहाग के लिए पूजा करेंगी। करवा सजाने के लिए मंगलवार को ही तैयारी पूरी कर ली गई। इसके लिए बाजार में तरह-तरह के डिजाइनर करवा खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। रोहिणी नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि और परिघ योग में सौभाग्यवती महिलाएं पति की दीर्घायु, निरोगी जीवन और सुख समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी और चंद्रमा को अर्घ्य देंगी।

विज्ञापन

Karwa Chauth: Karwa will be decorated today in Budhaditya Yoga, it will rain unbroken good fortune.
करवा चौथ के मौके पर सिविल लाइंस में मेहंदी रचवाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

तरह-तरह के करवा खरीदने के लिए सुहागिन महिलाओं की बाजारों में भीड़ लगी रही। चौक, कटरा, नखास कोना, राजापुर समेत कई इलाकों में करवा खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस बार की चतुर्थी कई शुभ योगों के साथ आ रही है। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक इस बार चार महायोगों का मिलन करवा चौथ पर हो रहा है। बुधवार को बुधादित्य योग इस पर्व को खास बनाएगा।

इस दौरान पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत-पूजन करने से महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होगी। इस दिन देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में और शनि स्वराशि कुंभ में रहेंगे। इस वजह से सुख-समृद्धि में भी वृद्धि के योग बनेंगे। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में पूरे दिन विराजमान रहेंगे।

चतुर्थी तिथि मंगलवार की रात 9:22 बजे ही आरंभ हो गई। यह तिथि बुधवार की रात 9:21 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पं. आशीष मिश्र के अनुसार करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। पूजन की कुल अवधि एक घंटे 18 मिनट की है। करवाचौथ की रात 8:15 बजे चंद्रोदय होगा।

हथेलियों पर रचवाई सौभाग्य की मेंहदी

महिलाओं में करवाचौथ पर पति की लंबी आयु की कामना करने से पहले मंगलवार को दिन भर सजने-संवरने की होड़ मची रही। सुहागिन महिलाएं देर रात तक सुभाष चौराहे से लेकर सिविल लाइंस की पटरियों पर बैठे युवक-युवतियों से हथेलियों पर मेंहदी रचवाती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed