{"_id":"5f1de2b11110ce69553e59e1","slug":"karchana-police-station-in-charge-locked-student-in-lockup-threatened-with-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"करछना थाना प्रभारी ने छात्रनेता को किया लॉकअप में बंद, एनकाउंटर की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करछना थाना प्रभारी ने छात्रनेता को किया लॉकअप में बंद, एनकाउंटर की दी धमकी
Mon, 27 Jul 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lockup
थाना क्षेत्र के घोड़ेडीह गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला घोड़ेडीह गांव का दो पक्षों में जमीनी विवाद का था। जिस पर किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। इसके बावजूद भी थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया था। मामले के समझौते में इलाहाबाद डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष समीर पांडेय करछना थाने पहुंचे थे।
जिस पर नवागंतुक थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने समीर पांडेय को गाली गलौज देते हुए एनकाउंटर की धमकी दे डाली और लाकअप में बंद कर दिया। जिसको लेकर रविवार को सपा नेता समीर पांडेय के समर्थन में दर्जनों सपाइयों ने करछना तहसील से नारेबाजी करते हुए थाने पर आकर थाने के गेट पर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग करने लगे।
करछन थाने के सामने घंटों सड़क पर बैठकर घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर समीर पांडेय ने कहा कि जब तक इंस्पेक्टर करछना पर कार्यवाही नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सपाईयों ने कहा कि करछना के इंस्पेक्टर कहते है कि छात्र नेता मतलब गुंडा होता है, ज्यादा नेतागीरी करोगे तो एनकाउंटर कर देंगे। मामले को क्षेत्राधिकारी करछना आशुतोष तिवारी ने फोन पर वार्ता कर प्रदर्शन कर रहे लोगो को जांच के बाद इंस्पेक्टर करछना पर कड़ी कार्यवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर करछना इंस्पेक्टर के खिलाफ कारवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर एक हफ्ते में कार्यवाई नहीं हुई तो दोबारा धरना प्रदर्शन होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर कार्यवाही नही होती तो सपा कार्यकर्ता साथी के सम्मान की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिव यादव, पंकज त्रिपाठी, बिपिन दादा, पंकज यादव, हिमांशु मिश्रा, नितेश तिवारी, मोहित पांडेय , मोहित यादव, दीपक यादव, मयंक पांडेय, क्रांति भारतीय, आशीष शुक्ला, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।