फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanwariya injured due to pickup collision, jammed

Prayagraj News: पिकअप की टक्कर से कांवड़िया घायल, लगाया जाम

Sun, 20 Aug 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 20 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya injured due to pickup collision, jammed
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर कुल्छा पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से कांवड़िया घायल हो गया। गुस्साए साथियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ मीरगंज हर्ष मोदी के साथ तहसीलदार प्रज्ञा सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव तातारपुर का जत्था गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गया था। लौटते समय शनिवार शाम तीन बजे कुल्छा पेट्रोल पंप के पास पिकअप जत्थे में घुस गई। टक्कर लगने से अर्जुन नाम का कांवड़िया घायल हो गया। तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

गुस्साए साथी कांवड़ियों ने नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। कांवड़िये आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने को कहा। घायल के चाचा रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद कांवड़िये सड़क से हटे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ----
बरेली-बदायूं मार्ग पर भी लगाया जाम
भमोरा। सड़क हादसे में कांवड़िये को चोट लगने के बाद बरेली-बदायूं मार्ग पर भी कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव दूरनियां के कांवड़िये महंत चंद्रपाल के साथ गंगाजल लेने कछला जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे कोहनी प्रतापपुर गांव के पास ट्रॉली पंक्चर हो गई। कांवड़िये सड़क किनारे ट्रॉली खड़ीकर पंक्चर सही कर रहे थे। पीछे से आई पिकअप की ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे ट्रॉली पर रखा साउंड सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया।
गुस्साए कांवड़ियों ने बरेली-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ आंवला डॉ. दीपशिखा भी पहुंच गईं। उन्होंने कांवड़ियों को समझाया। देर रात करीब तीन बजे जत्थे को रवाना किया गया। इंस्पेक्टर क्राइम केवी सिंह ने बताया कि कांवड़िये जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे। मगर पुलिस की सक्रियता की वजह से वह जाम नहीं लगा पाए।

----
ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर कांवड़िये की मौत

बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात फतेहगंज पश्चिमी निवासी कांवड़िया राजकुमार (22) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। वह शुक्रवार रात 10 बजे जत्थे के साथ जल भरने बरेली से कछला गंगाघाट जा रहे थे। रास्ते में करतोली गांव के नजदीक झपकी आने से वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिए के नीचे आ गए। साथियों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed