Kanwar Yatra : आज रात 10 बजे से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की बाएं लेन से नहीं जा सकेंगे वाहन
सावन माह में दूसरे सोमवार को देखते हुए शनिवार रात 10 से मंगलवार रात 10 बजे तक बसें और भारी वाहनों को जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाएं लेन से आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विस्तार
सावन माह में दूसरे सोमवार को देखते हुए शनिवार रात 10 से मंगलवार रात 10 बजे तक बसें और भारी वाहनों को जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाएं लेन से आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वाराणसी के तरफ से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। वहीं, जौनपुर के तरफ से आने वाली रोडवेज बसें फूलपुर-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज आ सकेंगी। यह व्यवस्था सावन महीने के विशेष दिनों से दो दिन पूर्व और एक दिन बाद तक लागू रहेगा।
इन रूटों के लिए भी लागू होगी यह व्यवस्था
1. कानपुर की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रमादेवी, जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर व वाराणसी के तरफ से जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
2. कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से भुपियामऊ, मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
3. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
4. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगा।
5. रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवा, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
6. रीवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
7. चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।