फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kalpwas

अबकी कल्पवास को आएंगे किन्नर

Mon, 28 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
kalpwas
- फोटो : Amar Ujala
अबकी माघ मेले में किन्नर अखाड़ा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा। उज्जैन महाकुंभ में बने किन्नर अखाड़े के मुखिया अपने पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ संगम की रेती पर पहली बार कल्पवास और संगम में डुबकी लगाने के लिए आएंगे। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो पौष पूर्णिमा पर पहली डुबकी के साथ कल्पवास का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान उनके शिविरों में धार्मिक अनुष्ठान के अतिरिक्त अन्य विविध धार्मिक, सामाजिक विषयों पर मंथन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में अखाड़े  के मुखिया महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, फिलहाल माघ पर्यंत संगमतट पर कल्पवास हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान त्रिवेणी स्नान, पूजन के अतिरिक्त विविध अनुष्ठान होंगे। अखाड़े के संरक्षक ऋषि अजयदास की देखरेख में सभी सदस्य स्नान पर्वों पर खास अंदाज में डुबकी लगाएंगे। शिविर के लिए तैयारियां की जा रही हैं। माघ मेला क्षेत्र में अखाड़े के शिविर के लिए भूमि आवंटित किए जाने को लेकर माघ मेला प्रशासन के पास शीघ्र ही आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


किन्नर अखाड़ा माघ मेले के दौरान शासन-प्रशासन से प्रयाग अर्द्धकुंभ में अखाड़े के लिए जमीन के बारे में भी मांगपत्र सौंपेगा। हालांकि अब तक अखाड़ा परिषद और मेला प्रशासन की ओर से किन्नर अखाड़े को मान्यता नहीं दी गई है। वैसे अखाड़े की मान्यता के सवाल पर मुखिया महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है, किन्नरों को तो प्राकृतिक रूप से मान्यता मिली हुई है। बता दें, किन्नरों की ओर से स्वयंभू अखाड़ा बनाए जाने को लेकर अखाड़ा परिषद भी खासा नाराज है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि 13 अखाड़ों के अतिरिक्त किसी अन्य को न तो मान्यता है और न ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed