फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jyoti Kushwaha topped all faculties

सीएमपी: सभी संकायों में अव्वल रहीं ज्योति कुशवाहा

Sat, 22 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Kushwaha topped all faculties
Jyoti Kushwaha topped all faculties - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के संस्थापक दिवस समारोह में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं और अपने-अपने विषयों एवं संकायों को सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के कला और समस्त संकायों में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर ज्योति कुशवाहा को दो गोल्ड मेडल मिले तो खेलकूद में चैपियन रहे छात्र अनुराग यादव एवं छात्रा श्रृष्टि सिंह को भी स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कुल दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिल। इसके साथ ही चौधरी महादेव प्रसाद क्विज प्रतियोगिता के विजेता केपी ट्रेनिंग कालेज के प्रदीप कुमार को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता के तहत कुल दस छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि न्यायामूर्ति शशीकांत गुप्ता ने कहा कि चौधरी महादेव प्रसाद ने ऐसी शिक्षण संस्था बनाई है, जिससे निकले हुए छात्र देश-विदेश में फैले हुए हैं। विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने कॉलेज के शैक्षणि विकास के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, चौधरी अमरनाथ सिंह, वीएस लाल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अर्चना पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आभा त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इन मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल
आशुतोष भट्ट (बीए प्रथम वर्ष), प्रियदर्शनी यादव (बीए द्वितीय वर्ष), संदेश बंधु (बीए तृतीय वर्ष), इंद्रेश कुमार यादव (कला संकाय में सर्वोच्च अंक), वत्सला कुमारी (बीएसी प्रथम वर्ष), अमन कुमार (बीएससी द्वितीय वर्ष), श्रुति शुक्ला (बीएससी तृतीय वर्ष), ज्योति कुशवाहा (विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक), मुस्कान केसरवानी (बीकॉम प्रथम वर्ष), विभव कुशवाहा (बीकॉम द्वितीय वर्ष), सदा नफीस सिद्दीकी (बीकॉम तृतीय वर्ष), वसीम अख्तर (वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक), भूमिका श्रीवास्त्व (विधि प्रथम वर्ष), अनुराग सिंह (विधि द्वितीय वर्ष), सोमेश मिश्र (विधि तृतीय वर्ष), शिवम मिश्र (विधि संकाय में सर्वोच्च अंक), संदेश बंधु (बीए तृतीय वर्ष भूगोल), अंकित यादव (बीए तृतीय वर्ष प्राचीन इतिहास), शुभम सोनी (बीए तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र), बृज बली सिंह (बीए तृतीय वर्ष संस्कृत), हैप्पी मिश्रा (बीए तृतीय वर्ष हिंदी), आशुतोष भट्ट (बीए प्रथम वर्ष संस्कृत), सपना सिंह (एमए संस्कृत), बरखा सिंह (एमए हिंदी), सैम्या शुक्ला (एमए मनोविज्ञान), राहुल केसरवानी (एमएससी रसायन विज्ञान), आयुषी अग्रवाल (एमकॉम), ज्योति कुशवाहा (समस्त संकायों में सर्वोच्च अंक), अनुराग यादव एवं श्ऱष्टि सिंह (वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन), अंजली मिश्रा (एमएससी जंतु विज्ञान)।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम पुरस्कार (50 हजार रुपये) - प्रदीप कुमार (केपी ट्रेनिंग कॉलेज)
द्वितीय पुस्कार (20 हजार रुपये) - विवेक कुमार त्रिपाठी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय)
तृतीय पुरस्कार (10 हजार रुपये) - सौरभ द्विवेदी (इग्नू, प्रयागराज)
अधिकतम अंक महिला वर्ग (10 हजार रुपये) - निवेदिता पांडेय (इलाहाबाद विश्वविद्यालय)
सांत्वना पुरस्कार (दो-दो हजार रुपये) - वीरेंद्र कुमा यादव (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), अमन श्रीवास्तव, अनूप नायक, राशिद गौहर (तीनों सीएमपी डिग्री कॉलेज), आशीष गुप्ता (चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय, कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed