फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   junior lawyer seeking help from bar council

बार कौंसिल से मदद मांग रहे हैं जूनियर वकील

Sat, 30 May 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
junior lawyer seeking help from bar council
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से प्रदेश के जूनियर अधिवक्ता मदद की गुहार लगा रहे हैं। वाराणसी और देवरिया के कई जूनियर वकीलों ने बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है। जबकि कौँसिल का कहना है मामला हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है।
विज्ञापन

चार जून को सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही कदम उठाया जाएगा। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा का कहना है कि निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के इशारे पर कुछ लोग पत्र लिखकर दबाव बना रहे हैं। अब जबकि जिला अदालतों में कामकाज होने लगा है, ऐसे में लाक डाउन के नाम पर मदद मांगने का औचित्य समझ से परे है। हालांकि बार कौंसिल मदद से पीछे नहीं हटी है और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार मदद देने की तैयारी है। बस हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वाराणसी के नीरज कुमार पांडेय और उमेश कुमार तिवारी तथा देवरिया के दिव्यांश पति त्रिपाठी आदि ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र लिखकर मदद दिए जाने की मांग की है। कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा का कहना है कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने यूपी बार कौंसिल को निर्देश दिया है कि कुल मदद की जो धनराशि होगी, उसका 20 प्रतिशत बार कौंसिल को वहन करना होगा। हम इसके लिए तैयार हैं। कोविड 19 के नाम से खाता भी खुल गया है। इस बीच हाईकोर्ट ने न्यासी समिति को वकीलों की मदद करने का निर्देश दे दिया। अभी मामला न्यायालय में लंबित है। कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही कोई कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed