फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior doctor returned to work, strike ends

जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे, हड़ताल खत्म

Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Junior doctor returned to work, strike ends
डाक्टर - फोटो : file photo
बसपा नेता राजेश यादव की हत्या मामले में आरोपी डॉक्टर मुकुल सिंह और उनके भाई राहुल सिंह के उत्पीड़न का आरोप लगाकर हड़ताल पर गए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर बृहस्पतिवार को काम पर लौट आए। बुधवार शाम से भर्ती ठप किए जाने से मरीज पूरी रात भटकते रहे। माना जा रहा है कि एस्मा के तहत कार्रवाई होने के डर से जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर खुद का बचाव किया है।  
विज्ञापन


पुलिस पर साथी डॉक्टरों का बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर नाराज जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार शाम एसआरएन अस्पताल के गेट के बाहर दवा की दुकानें बंद करा नारेबाजी की थी। प्राचार्य और प्रशासनिक अफसरों से वार्ता के बाद भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इस कारण मरीजों की भर्ती भी ठप हो गई। बड़ी संख्या में एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचे मरीज इलाज न होने से परेशान होकर शाम से भोर तक लौटाए गए।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने जूनियर डॉक्टरों को एस्मा लागू होने की जानकारी देकर हड़ताल समाप्त करने को कहा था। उनके कार्यालय से हामी भरकर लौटे जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। देर रात एडीएम सिटी ने भी एसआरएन अस्पताल जाकर जूनियर डॉक्टरों से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। बावजूद इसके देर रात तक चली जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन(जेडीए) की बैठक में हड़ताल समाप्त करने की सहमति नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार सुबह प्राचार्य डॉ. सिंह ने जूनियर डॉक्टरों से एक बार फिर वार्ता की तो वे काम पर लौटने को तैयार हो गए। एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल में ओपीडी में भीड़ जुटी और मरीजों को भर्ती भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed