फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior Assistant of PDA arrested while taking bribe, Anti-Corruption Team attacked in an attempt to free him

Prayagraj : पीडीए का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, छुड़ाने के प्रयास में एंटी करप्शन टीम पर हमला

Wed, 10 Dec 2025 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Dec 2025 12:13 PM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अजय पर फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Junior Assistant of PDA arrested while taking bribe, Anti-Corruption Team attacked in an attempt to free him
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार, राजस्व बाबू प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अजय पर फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में टीम पर हमला भी किया गया जिसमें दो-तीन सिपाहियों को मामूली चोटें भी आईं। थरवई थाना क्षेत्र के गहरी गांव कोरसंड निवासी प्राणेंद्र पांडेय ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीडीए के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में आवासीय योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए आवेदन किया था। इसमें लॉटरी के माध्यम से 50 वर्गमीटर का प्लॉट आवंटित हो गया।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री करने के एवज में पीडीए के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर एंटी करप्शन के ट्रैप प्रभारी राकेश बहादुर सिंह ने निरीक्षक चंद्रभान सिंह, कांस्टेबल विकास पांडेय, दीपक शुक्ला, सुनील यादव, मिथलेश यादव, दिनेश प्रसाद समेत अन्य के साथ मिलकर पीडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर ट्रैप लगाया। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को आठ हजार रुपये थमाए तो टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को सिविल लाइंस थाने में लाकर एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

सातवीं मंजिल पर लिफ्ट के बाहर छुड़ाने का प्रयास

एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीडीए कार्यालय की सातवीं मंजिल पर ट्रैप लगाया था। जैसे ही आरोपी को पकड़कर टीम लिफ्ट के पास पहुंची तो टीम पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी गई। इसमें एंटी करप्शन के दो से तीन सिपाही चोटिल हो गए। करीब आधे घंटे हंगामे के बाद टीम आरोपी को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

 

बेनीगंज निवासी आरोपी अजय कुमार को पुलिस बुधवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी। एंटी करप्शन के अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोई सरकारी अफसर या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांग रहा है तो प्रयागराज हेल्प लाइन नंबर 9454402490 या लखनऊ मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर सूचना दे सकते हैं।

सिविल लाइंस थाने में शिकायत

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि टीम पर पीडीए के कर्मचारियों ने हमला किया। सिविल लाइंस थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed