फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jobless trademen should get the economic package

बेरोजगार व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज

Thu, 14 May 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
jobless trademen should get the economic package
लॉकडाउन की वजह से बंद चल रहे बाजार से कारोबारियों हो रहे नुकसान एवं अन्य समस्याएं बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के समक्ष रखी गईं। कंछल से सूबे के 16 जिलों के व्यापारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता कर हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य स्थानों पर दुकान खोले जाने का आग्रह किया। कहा कि वह इस संबंध में सरकार से वार्ता करें।
विज्ञापन

कंछल से हुई वार्ता में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने भी वीडियो कांफ्रेंस में शिरकत की।
कहा कि 50 दिन के लॉकडाउन में तमाम व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, पान की दुकान, बेकरी, आइसक्रीम पार्लर, लांड्री दुकानदार, ठेला दुकानदार समेत कम से कम 50 ट्रेड में लगे छोटे-बड़े कई लाख व्यापारी परेशान हैं। दो महीने में तमाम कारोबारियों की जमा पूंजी खत्म हो गई है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से बेरोजगार व्यापारियों को आर्थिक मदद जरूर दी जाए। इस दौरान बनवारी लाल कंछल ने कहा कि सरकार लॉकडाउन अवधि में सभी दुकानों एवं गोदाम का किराया माफ करें। विजय अरोरा ने बताया कि कंछल इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed