फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job Campus Selection placement Employment news Three B.Tech students in TripleIT got a package of 67-67 lakhs

कैंपस सेलेक्शन : ट्रिपलआईटी में बीटेक के तीन छात्रों को मिले 67-67 लाख के पैकेज, चालू सत्र में इतने फीसदी छात्रों का हो चुका है प्लेसमेंट

Mon, 06 Dec 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 09:59 PM IST
सार

कोरोना काल में जब अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, ऐसे दौर में आईटी सेक्टर की भारतीय कंपनी ट्रेसेबल ने ट्रिपलआईटी के तीन छात्रों को 67.62- 67.62 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित कर एक उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन
Job Campus Selection placement Employment news Three B.Tech students in TripleIT got a package of 67-67 lakhs
सैलरी - फोटो : pixabay

विस्तार

एक भारतीय कंपनी ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में बीटेक के तीन छात्रों को रिकार्ड 67.62- 67.62 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया है। इस सत्र में ट्रिपलआईटी में नामांकित छात्रों के सापेक्ष अब तक 96 फीसदी विद्यार्थियों को कैंपस चयन हो चुका है। यह इस सत्र का अधिकतम पैकेज है। वहीं पिछले वर्ष अधिकतम पैकेज 51 लाख रुपये था, जबकि न्यूनतम 20 लाख रुपये। 

विज्ञापन


कोरोना काल में जब अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, ऐसे दौर में आईटी सेक्टर की भारतीय कंपनी ट्रेसेबल ने ट्रिपलआईटी के तीन छात्रों को 67.62- 67.62 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित कर एक उम्मीद जगाई है। यह तीनों छात्र इंफार्मेशन टेक्नोलाजी (आईटी) ब्रांच के हैं। संस्थान में बीटेक आईटी के छात्र अंकित कुमार दास, श्रेयांश साहू और हर्षित कुमार को सर्वाधिक 67.26 लाख सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है। इसके पहले सत्र 2020-21 में संस्थान में आईटी ब्रांच के पांच छात्रों को अधिकतम 51 लाख और न्यूनतम 20 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी मिली थी।

विज्ञापन

Job Campus Selection placement Employment news Three B.Tech students in TripleIT got a package of 67-67 lakhs
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

ट्रिपलआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि अगस्त माह से प्लेसमेंट प्रक्रिया चल रही है। 81 फीसदी छात्रों को 20 लाख रुपये सालाना से अधिक का पैकेज मिला है। औसत पैकेज 28.44 लाख रुपये प्रति वर्ष का है। पिछले साल की तुलना में औसत पैकेज में 23.17 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि 102 छात्र 2 महीने के ग्रीष्माकालीन इंटर्नशिप के लिए गए, जिसमें से 58 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 66 फीसदी ज्यादा है। 

Job Campus Selection placement Employment news Three B.Tech students in TripleIT got a package of 67-67 lakhs
money

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में संस्थान का अधिकतम पैकेज 51 लाख और न्यूनतम 20 लाख रुपये था। आइटी ब्रांच के पांच छात्रों को यह ऑफर अमेरिकी कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने दिया था।  सत्र 2019-20 में औसत 45 लाख के सालाना पैकेज पर दो छात्रों को नौकरी मिली थी। यह दोनों छात्र बीटेक आइटी ब्रांच के थे।दोनों छात्रों को यह आफर अमेरिकी कंपनी माइक्त्रसेसाफ्ट ने दिया था।  संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि आने वाले सालों में संस्थान के छात्र और अधिक सालाना पैकेज पर चयनित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed