फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job: 8440 posts will be recruited in CGL 2023, SSC released details of recruitment in ministries

Job : सीजीएल 2023 में 8440 पदों पर होगी भर्ती, SSC ने मंत्रालयों में होने वाली भर्तियों का जारी किया ब्यौरा

Wed, 30 Aug 2023 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 04:22 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्ती के लिए तीन अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था। टियर वन की परीक्षा 14 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। विज्ञापन के समय रिक्तियां की संभावित संख्या 7500 थी। इसके बाद एक हजार पदों का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Job: 8440 posts will be recruited in CGL 2023, SSC released details of recruitment in ministries
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी सीजीएल 2023 के जरिये केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में होने वाली भर्ती के लिए पदों का ब्योरा जारी कर दिया। एसएससी की तरफ से जारी ब्योरों के मुताबिक 8440 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग ने फाइनल रिक्तियों का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्ती के लिए तीन अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था। टियर वन की परीक्षा 14 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। विज्ञापन के समय रिक्तियां की संभावित संख्या 7500 थी। इसके बाद एक हजार पदों का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


आयोग की तरफ से जारी किए गए अंतिम पदों की संख्या 8440 में सबसे अधिक पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम यानी सीबीआईसी में इंस्पेक्टर सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के हैं। इसमें पदों की संख्या 2389 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अनारक्षित वर्ग में 1197, ओबीसी 364,एससी 430, एसटी 202 और ईडब्लूएस के 196 पद शामिल हैं। इसी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पदों की संख्या 900 है। इनमें अनारक्षित वर्ग में 377, ओबीसी 264,एससी 117,एसटी 61 और ईडब्लूएस के 81 पद हैं। इसके अलावा कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स के 1102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 456,ओबीसी 302, एससी 157, एसटी 73 और ईडब्लूएस के पदों की संख्या 114 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed