{"_id":"5f2865e08ebc3e63df421da9","slug":"jio-cell-technique-allahabad-news-ald2827199193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो सेल से पुल किनारे होने वाली कटान को रोकेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो सेल से पुल किनारे होने वाली कटान को रोकेगा रेलवे
विज्ञापन
jio cell technique
-नैनी यमुना पुल के अलावा जोन के महत्वपूर्ण पुलों के लिए नई तकनीक का प्रयोग
प्रयागराज। बारिश के दिनों में नदी में अचानक पानी बढ़ने और उसकी वजह से रेल पुल के किनारे होने वाली कटान को रोकने का रेलवे ने अब एक नया तरीका इजाद किया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने पुल के किनारे मिट्टी कटान से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जियो सेल तकनीक अपनाई है। यह तकनीक नैनी यमुना पुल के अलावा जोन के अंतर्गत आने वाले सभी महत्वपूर्ण पुलों के लिए अपनाई जाएगी।
बारिश के दिनों में नदी के तेज बहाव से रेलवे पुलों के किनारे मिट्टी में कटान हो जाती है। इस वजह से रेल ट्रैक भी असुरक्षित हो जाता है। ऐसे में पुल के पास मिट्टी की कटान न हो इसके लिए रेलवे ने प्रयोग के तौर पर जियो सेल तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। इसके तहत ब्रिज के पहले मिट्टी कटान रोकने के लिए मजबूत फाइबर के तीन-तीन इंच के खांचों की बड़ी शृंखला को जमीन में बिछाया जाता है। इसके बाद इन खांचों में मिट्टी भर दी जाती है। मिट्टी भरने के बाद चाहे तो उसमें घास भी लगाई जा सकती है।
रेलवे अफसर बताते हैं कि यह खांचा तकरीबन 50 मीटर तक बिछाना चाहिए। अभी इस तकनीक का प्रयोग उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार आगरा के स्ट्रैची ब्रिज के पास किया गया है। इस बारे में सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जियो सेल तकनीक से हम मिट्टी कटान से होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं और यह तकनीक अच्छी और सस्ती भी है। एनसीआर जोन के सभी महत्वपूर्ण पुलों के पहले मिट्टी के कटाव रोकने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।