फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jila Adhivakta Sangh Election: Information about candidates organizing banquet will be sent to High

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : भोज कराने वाले प्रत्याशियों की सूचना जाएगी हाईकोर्ट

Sat, 25 Nov 2023 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

चुनाव में पहली बार उपाध्यक्ष का एक पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय के अनुसार मतदान सकुशल शांति पूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। कुल मतदाता लगभग 5848 हैं, जिनके जिनमें आजीवन सदस्यों की संख्या 1003 है। साधारण सदस्यों की संख्या 4845 है।

विज्ञापन
Jila Adhivakta Sangh Election: Information about candidates organizing banquet will be sent to High
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वोट डोलते वकील। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश पर जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव 29 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। 5848 मतदाता अध्यक्ष मंत्री सहित नौ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के 10 सदस्यों का चुनाव करेंगे। हाईकोर्ट के द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक, एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में और मौजूदगी में मतदान की समूची प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। 

विज्ञापन


 पहली बार महिला के लिए उपाध्यक्ष पद आरक्षित

चुनाव में पहली बार उपाध्यक्ष का एक पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय के अनुसार मतदान सकुशल शांति पूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। कुल मतदाता लगभग 5848 हैं, जिनके जिनमें आजीवन सदस्यों की संख्या 1003 है। साधारण सदस्यों की संख्या 4845 है।
विज्ञापन


मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिवक्ताओं की भी सेवाएं ली जा रही हैं। साधारण सदस्यों और आजीवन सदस्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर केबिन बनाई जाएगी । जहां मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतपत्र में निशान लगाकर वोट दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए निर्देश

मतदान करने के लिए सभी सदस्यों का अधिवक्ता की ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा सीओपी नंबर युक्त पहचान पत्र साथ में लाना होगा। विकल्प के रूप में बार काउंसिल द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, जिसमें सीओपी नंबर अंकित हो उसे प्रयोग किया जा सकता है।

प्रत्याशियों को निर्देश

 एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडेय चुनाव अधिकारी राधा रमण मिश्र  सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सिंह नीरज ओर से प्रत्याशियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कोई भी प्रत्याशी किसी प्रकार का भोज रात्रि भोज और प्रचार नहीं करेगा। परिसर के अंदर और बाहर जो भी प्रचार सामग्रियां लगी हैं उसको तत्काल हटा लें। मतदान के दिन परिसर के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि कोई प्रचार करता पाया गया तो उसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेजी जाएगी। प्रत्याशी या उनका समर्थक प्रचार नहीं करेगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाएगी और सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान का उपयोग कर तत्काल मतदान स्थल छोड़ दें।

सुरक्षा के खास इंतजाम

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी नगर को सुरक्षा मामले का विशेष प्रभार प्रशासन की ओर से सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त तीन मजिस्ट्रेट तीन क्षेत्राधिकारी  इंस्पेक्टर 16 उपनिरीक्षक 600 पुलिस के जवान ,पीएसी एवं साथ ही अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed