फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelry grabbing gang caught by women

पलक झपकते गहने उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा, सात गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jewelry grabbing gang caught by women
जालसाजी - फोटो : फाइल फोटो
करेली पुलिस ने पलक झपकते ही गहने उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22 हजार नकद के अलावा दो लाख रुपये मूल्य का सोना, तीन नग, दो बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों में एक सराफ भी शामिल है, जो गिरोह के बिहार निवासी सदस्यों से सामान खरीदता था। 
विज्ञापन


करेली एसओ बृजेश सिंह व उनकी टीम ने रविवार को गिरोह के सदस्यों को असगरी तिराहा कब्रिस्तान के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में पीयूष, धमेंद्र, विनोद, कन्हैया, अरुण साहू व छोटू कुमार बिहार के रहने वाले हैं, जो शहर में घूम-घूमकर ठगी की घटनाएं करते थे। ये लोग आईएमसी कंपनी का उत्पाद बेचने के नाम पर घर-घर जाकर महिलाओं को गहने साफ करने का झांसा देते हैं। फिर मौका पाते ही फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने करेली के जीटीबी नगर, खुल्दाबाद में नुरूल्लाह रोड, कैंट में राजापुर में हुई घटनाओं के साथ ही गोलपार्क के पास पीएनबी में जमा करने आए व्यक्ति के 42 हजार रुपये छीनने की बात कबूली। पकड़ा गया सातवां व्यक्ति सराफ अंजनी साहू ठठेरी बाजार कोतवाली का है जोकि चोरी का माल खरीदता था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के लोग कानपुर, लखनऊ, हरदोई, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर में भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं। इनसे धातु गलाने के साथ ही तौल मशीन, आईएमसी कंपनी की बुकलेट, पांच आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed