फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelery worth lakhs including 10 lakh cash stolen from BJP Yamunapar president's house

प्रयागराज : भाजपा यमुनापार अध्यक्ष के घर 10 लाख नकद सहित लाखों के गहने चोरी

Sun, 17 Apr 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 10:26 PM IST
सार

विभव नाथ भारतीय सात भाई हैं। उनके छोटे भाई अमरनाथ भारतीय नैनी थाना क्षेत्र के चाका में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को उनके यहां बरहो कार्यक्रम रखा गया था। छोटा भाई बलवंत नारायण भारतीय व पिता भागवत प्रसाद को छोड़कर घर के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs including 10 lakh cash stolen from BJP Yamunapar president's house
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

करछना थानांतर्गत के खाई गांव में चोरों ने भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती के घर को निशाना बनाते हुए दस लाख रुपये नकदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष के घर चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसपी क्राइम और सीओ करछना डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन



विभव नाथ भारतीय सात भाई हैं। उनके छोटे भाई अमरनाथ भारतीय नैनी थाना क्षेत्र के चाका में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को उनके यहां बरहो कार्यक्रम रखा गया था। छोटा भाई बलवंत नारायण भारतीय व पिता भागवत प्रसाद को छोड़कर घर के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन



शनिवार रात बलवंत व उनके पिता खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच देर रात पहले से घात लगाए चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखा दो बक्सा अपने साथ उठा ले गए। चोरों ने घर से सौ मीटर दूर बक्सा तोड़कर उसमें रखे दस लाख रुपये नकद व लगभग बारह लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण उठा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ भाई के घर आयोजित कार्यक्रम में गए थे अध्यक्ष

रविवार सुबह लगभग चार बजे पूरा परिवार कार्यक्रम से गांव लौट रहा था। इसी बीच उन्होंने घर से कुछ दूर पर मार्ग के बगल खेत में बक्शा व सामान बिखरा हुआ देखा। इस पर ज्यादा ध्यान न देकर वह परिजनों के साथ घर चले गए। घर पहुंचकर जब उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी देखी तो सन्न रह गए। वह तुरंत फिर उसी स्थान पर पहुंचे जहां सामान बिखरे पड़े थे।


परिजनों अपने बक्से और अन्य सामान की पहचान की। नकदी और गहने गायब थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। भाजपा अध्यक्ष के घर चोरी की जानकारी पर हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम, एसपी क्राइम सतीश चंद्रा, सीओ करछना राजेश कुमार यादव व करछना थाना की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।


जिलाध्यक्ष के घर में चोरी की सूचना पर भाजपा नेता व कई पदाधिकारी भी उनके घर पहुंच गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। बीते शुक्रवार की रात घटवा गांव निवासी दो सगे भाई अरुण कुमार मिश्रा व अरविंद कुमार मिश्रा के घर को निशाना बनाते हुए चोर नकदी समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed