{"_id":"5f4d3f5dffa72e6c6710c3bb","slug":"jee-main-exam-in-prayagraj-of-eight-center-separate-seating-arrangement-in-case-of-fever-or-cough","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के आठ सेंटरों में होगी जेईई मेंस: बुखार या खांसी-जुकाम होने पर अलग बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के आठ सेंटरों में होगी जेईई मेंस: बुखार या खांसी-जुकाम होने पर अलग बैठने की व्यवस्था
Mon, 31 Aug 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन्स 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
जेईई मेंस की परीक्षा के लिए प्रयागराज में आठ ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंट्रों को भी सैनिटाइज किया गया है। परीक्षा दो पालियों सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्नन तीन से शाम छळ बजे की पाली में आयोजित की जाएगी।
प्रयागराज में दो से छह सितंबर तक बीई और बीटेक के लिए परीक्षा होगी। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी झलवा, मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज सुलेम सराय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर झलवा, श्री गणेश कॉलेज आईटी एवं मैनेजमेंट लखनऊ रोड, आईओएन डिजिटल जोन सल्लाहपुर, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एमएसी,आईक्यू एग्जाम हब झूंसी और आईओएन जोन नैनी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सभी आवश्यक नियमों का पालन किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक मास्क पहनकर आना होगा, लेकिन परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को तीन लेयर वाला नया मास्क दिया जाएगा। छात्रों को अपने साथ हैंड सैनिटाइजर और पीने के पानी की बोतल लानी होगी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अगर किसी अभ्यर्थी को बुखार है या खांसी-जुकाम की शिकायत है तो संबंधित अभ्यर्थी के बैठने के लिए अलग कमरे में व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश भी दिए गए हैं कि परीक्षार्थी मोटे सोल वाले जूते, चप्पल और बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर न आएं।