फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JE SDO transferred, attached to Varanasi, due to power failure thrice during CM Yogi's review meeting

UP News : सीएम योगी की समीक्षा बैठक के दौरान तीन बार बिजली गुल होने पर जेई एसडीओ का तबादला, वाराणसी से संबद्ध

Fri, 26 Jul 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

मुख्य अभियंता पीके सिंह के निदेश पर विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता मुकेश बाबू ने जांच की। जिसमें पाया गया कि बैठक वाले दिन जनरेटर ओवरलोड होने के कारण बिजली ट्रिप हुई। जिसके बाद सिविल लाइंस अवर अभियंता विजय मौर्य को हटाकर वाराणसी मुख्यालय संबद्ध कर किया गया।

विज्ञापन
JE SDO transferred, attached to Varanasi, due to power failure thrice during CM Yogi's review meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को तीन बार बिजली गुल होने के मामले में अवर अभियंता के बाद एसडीओ ईडी मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। हालांकि जनरेटर लाेक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) है पर कार्रवाई बिजली विभाग के अवर अभियंता और एसडीओ पर हुई।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता पीके सिंह के निदेश पर विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता मुकेश बाबू ने जांच की। जिसमें पाया गया कि बैठक वाले दिन जनरेटर ओवरलोड होने के कारण बिजली ट्रिप हुई। जिसके बाद सिविल लाइंस अवर अभियंता विजय मौर्य को हटाकर वाराणसी मुख्यालय संबद्ध कर किया गया।
विज्ञापन


वाराणसी से आई एमडी टीम ने जांच पाया कि सर्किट हाउस में लगा जनरेटर बैठक वाले दिन ओवरलोड होने से गर्म पड़ा। जिस वजह से बिजली ट्रिप हुई। इसी मामले में अब सिविल लाइंस एसडीओ ईडी मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि मामले में अवर अभियंता और एसडीओ तबादला किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed