{"_id":"6523d324921860caf2031968","slug":"je-exam-begins-at-57-centers-in-up-and-bihar-15-865-candidates-will-appear-at-seven-centers-in-prayagraj-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी : यूपी और बिहार के 57 केंद्रों पर जेई परीक्षा शुरू, प्रयागराज के सात केंद्रों पर 15,865 अभ्यर्थी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी : यूपी और बिहार के 57 केंद्रों पर जेई परीक्षा शुरू, प्रयागराज के सात केंद्रों पर 15,865 अभ्यर्थी देंगे
Mon, 09 Oct 2023 03:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:47 PM IST
सार
परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, दूसरी पाली एक से तीन बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच से सात बजे तक होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से आयोजित जेई परीक्षा 2023 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। 9,10 और 11 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार में 57 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में केंद्रों की संख्या 41 और बिहार में 16 है। यहां कुल 1,33,771 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, दूसरी पाली एक से तीन बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच से सात बजे तक होगी। एसएससी जेई 2023 के लिए आगरा में चार केंद्र पर 9549, बरेली में एक केंद्र पर 5109, भागलपुर में एक केंद्र पर 2794, गया में दो केंद्र पर 3720, गोरखपुर में तीन केंद्र पर 5521, झांसी में दो केंद्र पर 3101 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसी तरह कानपुर में छह केंद्रों पर 15350, लखनऊ में नौ केंद्रों पर 17620, मेरठ में दो केंद्रों पर 5671, मुजफ्फरपुर तीन केंद्र पर 6572, पटना में नौ केंद्र पर 23772, प्रयागराज में सात केंद्र पर 15865, पूर्णिया एक केंद्र पर 1759, सीतापुर एक केंद्र पर 1400 और वाराणसी में छह केंद्र पर 15969 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में परीक्षा में शामिल होने के लिए 95,155 और बिहार में 38,616 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन