फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaundice wreaked havoc after diarrhea in Uttaraon area, student died, chaos in the family.

Prayagraj : उतरांव इलाके में डायरिया के बाद पीलिया का बरपा कहर, छात्र ने दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 Aug 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

मोतिहा उतरांव के निवासी सुशील कुमार के पुत्र आदित्य को बुखार के बाद पीलिया हो गया। हालत गंभीर होने के बाद परिजन उसे लेकर अंदावा के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच चिकित्सकों की कोशिशें नाकाम होने के बाद जिंदगी की जंग वह हार गया।

विज्ञापन
Jaundice wreaked havoc after diarrhea in Uttaraon area, student died, chaos in the family.
उतरांव गांव में फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदवां गांव में डायरिया से पांच मौतों के बाद अब मोतिहा उतरांव में पीलिया का कहर टूट पड़ा है। पीलिया की चपेट में आने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल में भर्ती थे। पीलिया से छात्र की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। शोक में पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

मोतिहा उतरांव के निवासी सुशील कुमार के पुत्र आदित्य को बुखार के बाद पीलिया हो गया। हालत गंभीर होने के बाद परिजन उसे लेकर अंदावा के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच चिकित्सकों की कोशिशें नाकाम होने के बाद जिंदगी की जंग वह हार गया। सुशील गांव के ही पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में परिचारक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


आदित्य उसी कॉलेज में नौवीं का छात्र था। आदित्य की मौत की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, भदवां गांव में डायरिया की चपेट में आए लोगों का उपचार हो रहा है। गांव में संक्रमित पानी से लोगों को बचाने के लिए अब हैंडपंप लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदवां गांव के हालात सामान्य हो रहे हैं।चिकित्सकों की टीम वहां पर शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रही है। इसके अलावा पानी का जो नमूना लिया गया था, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अन्य गांवों में जहां संक्रमण फैलने की जानकारी मिल रही है, वहां टीम भेजी जा रही है। - डॉ. आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी।

शोक में कॉलेज बंद, प्रधानाचार्य- शिक्षकों ने ढांढस बंधाया, दिया हर संभव मदद का भरोसा

छात्र आदित्य की मौत के बाद पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सूबेदार सिंह की मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। इसके बाद कॉलेज बंद कर दिया गया। बृजेश पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने परिचारक के घर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में विष्णु कुमार, मनोज कुमार, बृजेश पटेल, राम नवल ,विनय कुमार, संतोष यादव, राजीव रंजन पटेल, संतोष कुमारी, अनुराग केशरवानी, अनुराग श्रीवास्तव, राज मणि गुप्ता, अनुपम श्रीवास्तव, संतोष गिरि के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गढ़वा किला गांव में फिर मिले डायरिया के मरीज, अस्पताल में भर्ती
 

शंकरगढ़। गढ़वा किला बस्ती में बृहस्पतिवार को भी आधा दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज मिले। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। बुधवार को यहां डायरिया के एक दर्जन से अधिक मरीज पाए गए थे। जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने डॉक्टरों की टीम भेज कर गांव के मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया एवं उनका इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार को गांव में आधा दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज मिले, जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से पहुंचाया गया। बीमारी की चपेट में आने वालों में राम गरीब, शांति,उमेश वैश्य,सिया दुलारी,सनी,माही,दुर्गा देवी,गोलू, हेमा,आशा,अतुल,सुमित के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed