{"_id":"5dc711138ebc3e5afa2fc0ca","slug":"jama-masjid-illuminated-with-lightning-allahabad-news-ald2597504109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमगाई जामा मस्जिद, मीलाद की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमगाई जामा मस्जिद, मीलाद की तैयारियां
विज्ञापन
Jama Masjid illuminated with lightning
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की झालरों से जगमगाई जामा मस्जिद
पुरसुकून तरीके से होती रहीं मीलाद की तैयारियां
तबर्रुकात के लिए दिन भर बनीं मिठाइयां, तैयार की गईं धार्मिक स्थलों की अनुकृतियां
प्रयागराज। राम मंदिर के फैसले के बाद अफवाहें फैलीं कि मीलाद की तैयारियां सुस्त हो गई हैं लेकिन दायराशाह अजमल, रसूलपुर, दरियाबाद, क रेली सहित तमाम इलाकों में जोरेशोर से जारी रहीं तैयारियों ने अफवाहों की हवा निकाल दी। मीलाद के मौकेपर रवायतन शहर के तकरीबन सारे जुलूस उठकर दायराशाह अजमल के आहाते में शाह फाकिर की दरगाह पर पहुंचते हैं।
दायराशाह अजमल के इंतजामकार सैयद नूर सफी फाखरी ने कहा, दायरे में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोग तबर्रुकात के साथ ही खाने-पीने के लिए भी दायरे के इर्द-गिर्द की दुकानों का रुख करते हैं। तमाम आशंकाओं से दूर दायरे के करीब की मिठाइयों की दुकानों पर हलवाई मिठाइयां बनाने में मशगूल रहे। दायरे के आगे मुमताज मिठाई वाले सहित बक्शी बाजार के फरीद, रफीक, सईद की दुकानों पर मिठाइयां तैयार की गईं।
दायरे से रानीमंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर फैजान और नाजिम थर्माकोल से खाना-ए-काबा की अक्स उकेर रहे थे। जामा मस्जिद चौक के इंतजामकार मो.आजम, मो.अरशद आदि की देखरेख में जामा मस्जिद चौक को बिजली की झालरों से आकर्षक तरीक से सजाया गया। इसी तरह रसूलपुर, दरियाबाद, करेली, गौसनगर, रानीमंडी आदि जगहों पर खानकाहों, इबादतगाहों के इर्द-गिर्द बिजली की झालरों से जबर्दस्त तरीके से सजावट की गई थी।