{"_id":"6935e75a6536e61f05088098","slug":"jam-troubled-journey-of-minutes-took-hours-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-9266-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जाम ने किया परेशान, मिनटों का सफर घंटों में हुआ तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जाम ने किया परेशान, मिनटों का सफर घंटों में हुआ तय
विज्ञापन
मऊआइमा चौराहे पर जाम में फंसे वाहन
प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर स्थित मऊआइमा चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम लगने से राहगीरों का मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। उन्हें काफी परेशानी हुई। रविवार को पूरे दिन प्रमुख चौराहों पर छोटे-बड़े वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। लोगों का कहना है कि पुलिस को जाम खुलवाना न पड़े इसलिए कई जगहों के मुख्य मार्गों के कट बंद कर दिए गए हैं। जिस वजह से स्थिति और भी खराब हो गई है।
रविवार को मऊआइमा चौराहे पर सुबह से शाम तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क चौड़ीकरण के बाद से इस मार्ग पर चलने वाले छोटे बड़े वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत अन्य जिलों के लोग प्रयागराज, चित्रकूट जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
फोरलेन होने के बावजूद अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी असल वजहों में बेतरतीब वाहनों को खड़ा करना भी बताया गया। लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक सवारियों को बिठाने के चक्कर में वाहन को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर देते हैं। जिस वजह से पीछे चल रहे वाहन रुक जाते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है रोजाना लगने वाले जाम रोज रोज लग रहे जाम को देखते हुए आवागमन में सुधार के लिए पुलिस की भी तैनाती की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा जब से प्रमुख चौराहों के कट पर बैरिकेडिंग की गई है तब से जाम की समस्या बढ़ गई है। मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से भी जाम लग जाता है।