फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jalkal Nigam

जलकल के जीेएम को धमकाने में दो कर्मचारी निलंबित, नोटिस

Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jalkal Nigam
Jalkal Nigam
थाने में पेंशनर समेत तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर, बताया जान का खतरा
विज्ञापन

सचिव जलकल करेंगे मामले की जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी कार्रवाई
प्रयागराज। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रतन लाल को धमकाने, अभद्र व्यवहार करने, कर्मचारियों को भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के दो आरोपी कर्मचारी विनोद पटेल और दिलीप चंद्र भारतीया को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। पेंशनर संतोष कुमार मेहरोत्रा समेत तीन आरोपियों के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी गई है।

जलकल विभाग के जीएम ने तहरीर में संतोष, विनोद और दिलीप से जान को खतरा बताते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों पर गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच के लिए सचिव हरिश्चंद्र बाल्मीकि को नामित किया गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोमवार को वेतन, बोनस की मांग कर रहे कर्मचारियों ने जीएम को चार घंटे तक बंधक बनाया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान जीएम समेत अन्य अफसरों से न केवल अभद्रता की गई बल्कि धमकी भी दी गई। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी भड़का कर विरोध में शामिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed