{"_id":"6a5fdc87ee60872a770a026a","slug":"ivv-document-verification-for-pg-admission-on-23rd-and-24th-allahabad-news-c-3-ald1020-933832-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि : पीजी प्रवेश के लिए 23 और 24 को दस्तावेज सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि : पीजी प्रवेश के लिए 23 और 24 को दस्तावेज सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-27 के प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को विभिन्न विभागों ने मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग से संबंधित कार्यक्रम जारी किए। कई विभागों में बुधवार और बृहस्पतिवार को पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड होंगे जबकि 23 और 24 जुलाई को सत्यापन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिंदी विभाग ने एमए हिंदी में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 156, ओबीसी 132, एससी 100, एसटी 66, ईडब्ल्यूएस 132 व महिला विश्वविद्यालय श्रेणी के लिए 27 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पात्र घोषित किया गया है।
उर्दू विभाग ने एमए उर्दू की पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी करते हुए अनारक्षित वर्ग के लिए 100.30 अंक कटऑफ निर्धारित किया है जबकि ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बॉटनी विभाग के एमएससी (एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी) में प्रवेश की पांचवीं कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 160 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। पंजीकरण 23 जुलाई दोपहर दो बजे तक और सत्यापन व शुल्क जमा शाम पांच बजे तक होगा।
मास कम्युनिकेशन विभाग की चौथी मेरिट में ओबीसी के लिए 148, एससी 108, ईडब्ल्यूएस 147.90 अंक और डब्ल्यूयू श्रेणी में निर्धारित रोल नंबर वाले अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज ने भी पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन ई-काउंसलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी है। विभाग की कटऑफ में अनारक्षित वर्ग 141.10, ईडब्ल्यूएस 106.20, ओबीसी 141.00 और एससी 94.00 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश के समय मूल अभिलेखों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।
राजनीति विज्ञान विभाग ने एमए प्रवेश के लिए दस्तावेज के भौतिक सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 जुलाई को होगा। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और डब्ल्यूयू श्रेणी का सत्यापन 24 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
मनोविज्ञान विभाग ने एमए व एमएससी प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 24 जुलाई सुबह 11 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। ओरिएंटेशन के बाद दस्तावेज का सत्यापन होगा और नियमित कक्षाएं भी 24 जुलाई से शुरू होंगी।
वहीं, पृथ्वी व ग्रहीय विज्ञान विभाग ने एमएससी (एप्लाइड जियोलॉजी) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन 24 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया है। इसके अलावा गांधी विचार व बौद्ध शांति अध्ययन केंद्र ने एमए प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 24 जुलाई से प्रारंभ होने की सूचना जारी की है।