फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Islamic Jihadists commit violence, arson - Milind Parande

इस्लामिक जेहादी करा रहे हिंसा आगजनी-मिलिंद परांडे

Wed, 26 Feb 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Islamic Jihadists commit violence, arson - Milind Parande
Islamic Jihadists commit violence, arson - Milind Parande - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्रीू मिलिंद परांडे का कहना है कि शाहीन बाग में कई दिनों भड़काऊ भाषण देकर देश भर में माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश रची गई। हिंदुओं को अपमानित करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। वहां का नेतृत्व हिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ है, जिससे हिंसा भड़काकर विश्व भर में भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साजिश के तहत ऐसे समय हिंसा कराई गई जब अमेरिका के राष्ट्रपति यहां दौरे पर आए हैं। विहिप इसकी निंदा करता है।
विज्ञापन

विहिप महामंत्री परांडे ने मंगलवार को केसर भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि कई इस्लामिक जिहादियों ने अलीगढ़ में हिंसा और आगजनी कराई। षड़यंत्र के तहत ही वाल्मीकि मंदिर पर हमला कराया गया। दंगाइयों ने दिल्ली में पथराव, गोलीबारी और आगजनी कर दहशत फैलाई। इस दौरान हेड कांस्टेबिल समेत कई हिंदुओं की हत्या की गई। संविधान की रक्षा और अहिंसा का ढोंग रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

परांडे ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभिनंदनीय सीएए पारित किया है। इससे भारत में आए करोड़ों हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध शरणार्थियों की रक्षा होगी और उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिल सकेगी। विहिप इस बारे में दुष्प्रचार और भ्रांतियों को दूर करने के साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंाग्लादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिलाने में पूर्ण सहयोग करेगी। बातचीत के दौरान विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह और प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए 25 मार्च से गांव-गांव रामोत्सव
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद देश भर में विराट कार्यक्रम आयोजित करेगा। रथ यात्राओं के माध्यम से करीब दो लाख गांवों में रामोत्सव होंगे। इसकी शुरुआत 25 मार्च प्रतिपदा से होगी और इसे हनुमान जयंती 7-8 अप्रैल तक चलाया जाएगा। गांव-गांव लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। विहिप की ओर से हिंदू समाज को जोड़ने के लिए चलाए गए अभियान के तहत अब तक 30 लाख गरीब तथा वंचित वर्ग के लोगों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed