फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC will not charge convenience fee on domestic flight booking for three days

Prayagraj News: तीन दिन घरेलू उड़ान बुकिंग पर आईआरसीटीसी नहीं लेगा सुविधा शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will not charge convenience fee on domestic flight booking for three days
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिन घरेलू उड़ान बुकिंग पर सुविधा शुल्क न लिए जाने का एलान किया है। आईआरसीटीसी द्वारा यह सुविधा 25 से 27 सितंबर तक के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, आईआरसीटीसी का 24 वां स्थापना दिवस 27 सितंबर को है। इसी वजह से आईआरसीटीसी ने अपने एयर टिकटिंग पोर्टल www.irctc.co.in के साथ-साथ एयर मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने टिकट बुक करवाने वालों को यह ऑफर दिया है। शून्य सुविधा शुल्क के साथ आईआरसीटीसी ने इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के कार्ड से लेनदेन पर हवाई टिकट पर दो हजार रुपये तक की छूट के साथ अन्य ऑफर भी लांच किए हैं। अक्तूबर से त्योहारी सीजन भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग अब अपनी नियोजित छुट्टियों और नए साल के लिए हवाई टिकट बुक करके आईआरसीटीसी के इन विशेष प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं, जो 100 दिन के भीतर है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने कहा कि आईआरसीटीसी अपने पोर्टल के माध्यम से बुक किए गए प्रत्येक हवाई टिकट के लिए रुपये 50 लाख का यात्रा बीमा भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed